Stock Market News: शेयर बाजार कल अमेरिकी असर के चलते बड़ी गिरावट से गुजरा। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल हो गए। हालांकि, आज हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इस उम्मीद के साथ ही कुछ कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों को लेकर आईं पॉजिटिव खबरों का असर आज उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
JSW Infrastructure
JSW समूह की कंपनी जेएसडब्लू इंफ्रा ने बताया है कि केयर रेटिंग्स ने उसकी सब्सिडियरी की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है। कंपनी ने यह जानकारी बाजार बंद होने के बाद दी है। गुरुवार को कंपनी के शेयर करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 313.70 रुपये पर बंद हुए थे। हालांकि, इस साल अब तक इसने 48.92% का शानदार रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें – Ashneer Grover ने क्यों कहा, ‘Anupam Mittal केवल ज्ञान देते हैं पैसा नहीं’
Exide Industries
बैटरी कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज ने हुंडई मोटर इंडिया के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी को लेकर एक करार किया है। एक्साइड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, हुंडई और किआ कॉर्पोरेशन के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा भी हुई है। इसका असर आज कंपनी के शेयर पर नजर आ सकता है। Exide के शेयर 440.30 रुपये के भाव पर मिल रहे हैं।
GE Vernova T&D India
इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी GE Vernova के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी ने बताया है कि उसे Sterlite Grid 32 से 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। मजबूत ऑर्डर बुक की इस खबर का कंपनी के शेयरों पर कुछ न कुछ असर नजर आज देखने को मिल सकता है। कल के गिरावट वाले बाजार में भी इसके शेयर बढ़त के साथ 2,102 रुपये पर बंद हुए थे।
J K Cement Ltd
सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेके सीमेंट लिमिटेड मध्य प्रदेश में महान कोयला खदान के लिए सफल बोलीदाता के रूप में सामने आई है। कंपनी के शेयर कल गिरावट वाले बाजार में दबाव में नजर आए। 4,580.70 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक अपने निवेशकों को 19.69% का रिटर्न दे चुका है।
Dhanlaxmi Bank
धनलक्ष्मी बैंक की तरफ से कल बाजार बंद होने के बाद सूचना आई कि उसके बोर्ड ने 297.54 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी है। बैंक द्वारा राइट्स इश्यू की कीमत 21 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह राइट्स इश्यू 8-28 जनवरी 2025 तक खुलेगा। कंपनी का शेयर इस समय 40.35 रुपए के भाव पर उपलब्ध है। इस साल अब तक इसने 30.37% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
46 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines