31 अक्टूबर या 1 नवंबर...दिवाली पर किस दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट? देखें बाकी छुट्टियों की लिस्ट

Stock Market Holiday List 2024: क्या आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दिवाली पर किस दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को लेकर आपके मन में भी कन्फ्यूजन है? आइए इस कन्फ्यूजन को दूर करें…

Stock Market Holiday List 2024

Stock Market Holiday List 2024: इस साल दिवाली की तारीख को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूजन है। जहां कैलेंडर में दिवाली 1 नवंबर को दिख रही है, लेकिन इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह इसलिए क्योंकि इस साल कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को पड़ रही है जो अगले दिन 1 नवंबर की शाम को 6 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन

वहीं, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वालों को बता दें कि बाजार 31 अक्टूबर को नहीं बल्कि 1 नवंबर को बंद रहेगा। दोनों में से किसी भी एक्सचेंज यानी BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। हालांकि इस दिन एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। जबकि 31 अक्टूबर को रेगुलर दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी। आइए अब जानें कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार…

विज्ञापन

शेयर बाजार कब बंद रहेगा?

  • 1 नवंबर: दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 15 नवंबर (गुरु नानक जयंती): इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 25 दिसंबर (क्रिसमस): इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?

मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक होगी। दिवाली के दिन एक घंटे के लिए शेयर मार्केट खुलती है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। कई लोग मानते हैं कि इस दौरान ट्रेडिंग करने से समृद्धि मिलती है। बता दें कि पिछले साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में अच्छी बढ़त देखी गई थी।

विज्ञापन

क्यों होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। कई लोग मानते हैं कि इस दौरान ट्रेडिंग करने से समृद्धि मिलती है। वहीं, दिवाली के आसपास शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को इन तारीखों और समय का ध्यान रखना चाहिए। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेश करते समय सावधानी बरतें। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोई भी बड़ा ट्रेड न करें। इस दिन आप छोटे इन्वेस्टमेंट से अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ