भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज सुबह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं रही. अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रॉकेट जैसी तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1,609 अंकों की बंपर उछाल के साथ सीधे 78,911 के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 400 से ज्यादा अंक छलांग लगाकर 24,300 के पार जा पहुंचा.
क्यों आई बाजार में इतनी जबरदस्त तेजी?
आज बाजार के हरे निशान में खुलने और जोरदार भागने के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी वजहें हैं:
- अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को झटका: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे ईरान युद्ध के जल्द थमने की उम्मीद जगी है, जिससे ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेट सुधरा है.
- कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम धड़ाम: इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड गिरकर 93.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, पिछले सत्र में इसमें 10% की भारी गिरावट आई थी. तेल सस्ता होने से भारत जैसे देश का आयात खर्च और महंगाई का दबाव कम होता है, जो शेयर बाजार के लिए बहुत बड़ा पॉजिटिव संकेत है.
- विदेशी निवेशकों की घर वापसी: भारतीय बाजार से इस साल लगातार बिकवाली करने वाले विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय शेयरों पर भरोसा जताया है. बुधवार को FIIs ने लगातार चौथे सत्र में खरीदारी करते हुए 72.84 अरब रुपये के शेयर खरीदे हैं.
अमेरिकी और एशियाई बाजारों का क्या रहा हाल?
अमेरिका में चुनाव नतीजे साफ होने के बाद वॉल स्ट्रीट में जबरदस्त जश्न का माहौल रहा. डॉऊ जोन्स (Dow Jones) 1500 से ज्यादा अंक यानी 3% की जोरदार तेजी के साथ 53,000 के ऊपर बंद हुआ. 8 सितंबर के बाद यह इसका सबसे ऊंचा स्तर है.
जहां एक तरफ अमेरिका और भारत के बाजार झूम रहे हैं, वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला असर दिखा. दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में शुरुआती कारोबार में एआई डेटा सेंटर नियमों की चिंता के कारण सेल-साइड सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा और यह 4% गिर गया. वहीं जापान के निक्केई और ताइवान के बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया.
घरेलू बाजार में लगातार रिकवरी के संकेत
पिछले कुछ सत्रों से लगातार भारतीय बाजार मजबूत हो रहा है. निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स पिछले 5 सत्रों में कुल 5.6% चढ़ चुके हैं, जो पिछले पांच महीनों में इनकी सबसे लंबी लगातार तेजी है. मजबूत तिमाही नतीजों, तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी फंडों की लगातार लिवाली ने घरेलू निवेशकों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है.
संबंधित खबरें
Visa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
1 hr agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
1 hr agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
2 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
3 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
18 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
19 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
20 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
20 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines