Stocks in Focus: शेयर बाजार कल यानी मंगलवार को सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में जहां मामूली बढ़ देखने को मिली। वहीं, NSE निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बाजार की चाल कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन कुछ शेयरों में एक्शन ज़रूर देखने को मिल सकता है, क्योंकि उनकी कंपनियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। चलिए बिना देर किए इन स्टॉक्स पर नज़र डालते हैं।
NTPC Green Energy
एनटीपीसी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिला है। NTPC से जुड़ी ये खबर कल मार्केट बंद होने के बाद आई थी। ऐसे में आज इसका असर एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। मंगलवार को कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 146.55 रुपए पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – Volkswagen की हड़ताल से भारतीय कंपनियों पर क्या असर? आप भी नहीं रहेंगे अछूते
HG Infra Engineering
कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी HG इंफ़्रा की ऑर्डर बुक में मजबूती आई है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसे 899 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर नजर आ सकता है। कल के सपाट बाजार में भी कंपनी का शेयर बढ़त के साथ 1,470 रुपए पर बंद हुआ था। इसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 74.73% का रिटर्न दिया है।
BEML Limited
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) एक रेलवे ट्रांसपोर्टेशन की है। खबर है कि BEML को रक्षा मंत्रालय से 83.51 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयरों के लिए बीते कुछ दिन खास अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन इस भारी-भरकम ऑर्डर की खबर से उनमें कुछ तेजी दिखाई दे सकती है। पिछले एक साल में यह शेयर 77.58% चढ़ा है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 5,488 रुपए है।
LTIMindtree Ltd
आईटी सर्विसेज एंड कंसल्टिंग कंपनी LTIMindtree ने अमेरिकी कंपनी GitHub Forge के साथ AI को लेकर एक पार्टनरशिप की है। LTIMindtree के शेयर कल करीब तीन प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। 6,580 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते पांच दिनों में 6.09% और पिछले एक साल में 14.03% का रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
7 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines