Stocks in News: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। शुरुआत में हर तरफ लाली छाई रही, लेकिन कारोबार की समाप्ति से पहले मार्केट ने तेज दौड़ लगा दी। आज यानी 16 दिसंबर को बाजार किस दिशा में जायेगा सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, मगर कुछ शेयरों में ज़बरदस्त एक्शन ज़रूर देखने को मिल सकता है।
Afcons Infrastructure
कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी Afcons Infrastructure को महज एक हफ्ते में दूसरा बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी की तरफ से शनिवार को बताया गया कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल से जुड़ा एक ऑर्डर मिला है, जिसकी लागत 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने बताया था कि उसके जॉइंट वेंचर ने 500 करोड़ रुपए की वैल्यू का एक प्रोजेक्ट हासिल किया है। Afcons के शेयर शुक्रवार को भले ही गिरावट के साथ 522.90 रुपए पर बंद हुए हों, लेकिन आज इसमें कुछ न कुछ एक्शन ज़रूर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – 2024 में Wild Fire साबित हुए ये 5 Penny Stocks, प्रॉफिट सुन घूम जाएगा सिर
Lemon Tree Hotels
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लेमन ट्री होटल्स ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी गुजरात के भुज में एक नया होटल शुरू कर रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि होटल का ऑपरेशन वित्त वर्ष 2026 में शुरू हो सकता है। लेमन ट्री का शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 147.20 रुपए पर बंद हुआ था। इस साल यह स्टॉक अपने निवेशकों को 24.01% का रिटर्न दे चुका है।
Bharat Forge
भारत की मल्टीनेशनल कंपनी भारत फोर्ज की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड ने इटली की एजलैब एसपीए में 25% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है। 2010 में स्थापित एजलैब रोबोटिक्स सेक्टर में उच्च तकनीक वाले वाहनों के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। भारत फोर्ज के शेयर इस समय 1,347.80 रुपए के भाव पर मिल रहे हैं। शुक्रवार को इसमें 0.34% की गिरावट आई थी।
HBL Power Systems
HBL के हाथ भी एक ऑर्डर लगा है। कंपनी के अनुसार, उसे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से कवच सिस्टम की सप्लाई और इन्स्टॉलेशन का ऑर्डर मिला है, जिसकी वैल्यू 1522.4 करोड़ रुपए है। इन ऑर्डर को परचेज ऑर्डर जारी होने के 12 महीने में पूरा करना होगा। HBL के शेयर इस समय 695 रुपए के भाव पर मिल रहे हैं।
Rites Ltd
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनोमिक सर्विस लिमिटेड (RITES) के शेयर पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ 296.80 रुपए पर बंद हुए थे। आज कंपनी के शेयरों में एक्शन नज़र आ सकता है। वजह है उसके हाथ लगा ऑर्डर। Rites को विदेश मंत्रालय से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण के लिए 297.67 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल हुआ है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
11 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines