Stock Market News: शेयर मार्केट के लिए गुरुवार अच्छा नहीं रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए। आज इस सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है। आज बाजार में कुछ शेयरों में तेजी की उम्मीद है, क्योंकि उनकी कंपनियों ने कल बाजार बंद होने के बाद बड़ी खबरें सुनाई हैं।
HAL
डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। कंपनी को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। HAL ने बताया है कि उसने इंडियन एयरफोर्स के लिए 12 Su-30MKI (Sukhoi-30) लड़ाकू विमानों के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस ऑर्डर की वैल्यू 13,500 करोड़ रुपए है। HAL के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ 4,659 रुपए पर बंद हुए थे। इसने 2024 में अब तक अपने निवेशकों को 64.84% का शानदार रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें – Jhunjhunwala के निवेश वाली कंपनी का आया IPO, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?
AshokLeyland
दिग्गज व्हीकल कंपनी अशोक लीलैंड के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से पैसेंजर यात्री बस चेसिस की सप्लाई के लिए 345.58 करोड़ का ऑर्डर मिला है। आज इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। कल कंपनी का स्टॉक गिरावट के साथ 230 रुपए पर बंद हुआ था।
TATA Motors
टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी इजाफा करने जा रही है। कंपनी ने कल मार्केट बंद होने के बाद बताया कि जनवरी 2025 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत 2% तक बढ़ाएगी। टाटा मोटर्स के शेयरों में गुरुवार को करीब डेढ़ प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। 787 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 0.46% गिर चुका है।
NESCO Ltd
नेस्को लिमिटेड ने भी कल स्टॉक मार्केट की क्लोजिंग बेल बजने के बाद बताया कि उसने 200 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह ऑर्डर हैदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। कंपनी के शेयरों में भी कल लाली छाई रही। 1,015.50 रुपए के भाव पर मिलने वाले इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 13.92% का रिटर्न दिया है।
YES BANK
प्राइवेट सेक्टर के Yes बैंक ने कल बाजार बंद होने के बाद अपने मैनेजमेंट में बदलाव की जानकारी दी। बैंक ने एक्सचेंज को बताया है कि उसने मनीष जैन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का है। बैंक के शेयर कल गिरावट के साथ 21.24 रुपए पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines