Stocks in News: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market) में कुछ लाली दिखाई दी थी। मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, इस गिरावट वाले बाजार में भी कुछ शेयर निवेशकों की झोली भरने में सफल रहे। आज भी कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है, वजह है उनकी कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों को लेकर सामने आईं खबरें।
Rites Limited
इस लिस्ट में पहला नाम है रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (Rites Limited) का। कंपनी को दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की सरकार से एक प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी की ऑर्डर बुक पहले से ही मजबूत है। एक रिपोर्ट बताती है कि राइट्स लिमिटेड की ऑर्डर बुक दूसरी तिमाही में 3.55% बढ़कर करीब 6,581 करोड़ रुपए की हो गई है, जिसमें सितंबर तिमाही में 729 करोड़ रुपए मूल्य का ऑर्डर भी शामिल है। कंपनी के शेयर की बात करें, तो यह शुक्रवार को करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 295 रुपए पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 17.24% का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें – निवेशकों को SEBI ने किया सावधान, बात न मानना पड़ सकता है बहुत भारी
JSW Energy
जेएसडब्लू एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी JSW नियो एनर्जी को NTPC से 400 मेगावाट सोलर कैपेसिटी के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। बता दें कि LOA जारी होने की तारीख, अनुबंध की प्रभावी तारीख होती है। यह जानकारी शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद सामने आई थी, इसलिए आज इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। JSW एनर्जी के शेयर 675.05 रुपए के भाव पर उपलब्ध हैं।
Suven Pharma
फार्मा सेक्टर की इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को भले ही गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन आज उनमें कुछ पॉजिटिव एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसने अमेरिकी कंपनी NJ Bio में 56% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। NJ Bio एक कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन(CRDMO) है, जो Antibody Drug Conjugates में स्पेशलिस्ट है। Suven फार्मा के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,291.45 रुपए पर बंद हुए थे।
Ceat Limited
दिग्गज टायर कंपनी सीएट के शेयरों में भी आज कुछ एक्शन नजर आ सकता है। दरअसल, सीएट ने एक बड़ी डील साइन की है। कंपनी ने कैमसो ब्रांड के ऑफ-हाइवे टायर (OHT) के अधिग्रहण के लिए मिशेलिन के साथ एक अग्रीमेंट किया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे। 3,085.80 रुपए के भाव पर मिल रहा यह शेयर इस साल अब तक 26.94% चढ़ चुका है।
Paytm
पेटीएम के शेयरों में भी आज हलचल दिखाई देने की संभावना है। Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन के मालिकाना हक वाली सिंगापुर बेस्ड वन 97 कम्युनिकेशन सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड ने जापान की डिजिटल पेमेंट कंपनी PayPay कॉर्प में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कंपनी कुल कितनी हिस्सेदारी बेच रही है। पेटीएम के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 2% से अधिक उछले थे। इस शेयर की कीमत 975.35 रुपए है और पिछले एक साल में यह 48.53% चढ़ा है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines