Stock Market Rules: आज से बदले शेयर बाजार के नियम, जानें क्या-क्या हुआ चेंज और SEBI ने क्यों लिया फैसला?

देश की शेयर मार्केट आज से नए तरीके से काम करेगी. 3 बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स को पता होना चाहिए. क्योंकि दोनों पर इन बदलावों का असर पड़ेगा.

Stock Market Rules

स्टॉक मार्केट के नियमों में बदलाव का असर इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स पर पड़ेगा.

देश की शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है. आज 3 अगस्त दिन सोमवार से शेयर मार्केट के कुछ नियम बदल गए हैं. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने मार्केट के मैनेजमेंट सिस्टम को सुधारने के लिए बदलाव किए हैं. वहीं मार्केट को ट्रांसपेरेंट बनाना भी बदलाव करने के पीछे का एक अहम मकसद है. आज से एफ एंड ओ शेयर की क्लोजिंग का प्रोसीजर बदला है. डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग का समय बढ़ाया गया है और प्री ओपनिंग सेशन का शेड्यूल भी आज से नया होगा. वहीं इन बदलावों का मार्केट के साथ-साथ इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स पर भी असर पड़ेगा.

विज्ञापन

बदलावों का निवेशकों और ट्रेडर्स पर असर पड़ेगा

आज 3 अगस्त से एफ एंड ओ शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन होगा. इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी एफ एंड ओ सेगमेंट में ट्रेडिंग भी पहले से ज्यादा समय तक चलेगा. वहीं प्री-ओपनिंग सेशन भी आज से नए समय पर होगा, लेकिन रेगुलर ट्रेडिंग सुबह सवा 9 बजे ही होगी. क्लोजिंग ऑक्शन सेशन का मकसद पहले से ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से क्लोजिंग प्राइस फिक्स करना है. इससे लिक्विडिटी को लेकर फायदा होगा और इन्वेस्टर्स को निवेश के समान अवसर मिलेंगे. वहीं पैसिव फंड्स की ट्रैकिंग में गलतियां भी कम होंगी. इसके अलावा इंडियन शेयर मार्केट ग्लोबल स्टैंडर्ड को पूरा करने के लक्ष्य तक पहुंचेगी.

विज्ञापन

ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस अब ऐसे तय होगा

बता दें कि आज से एफ एंड ओ वाले शेयरों की क्लोजिंग अलग तरीके से होगी. इन शेयरों की नॉर्मल ऑक्शन पहले की तरह दोपहर 3:15 बजे तक होगी, लेकिन आज से 3:20 बजे से 3:30 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन होगा, जिसमें रेट को ऑर्डर में लगाया जा सकेगा और 3:30 बजे से 3:35 बजे के बीच ऑर्डर मैच करने की प्रक्रिया होगी. इसके बाद जो रेट तय होगा, उसे ही ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस माना जाएगा.

इक्विटी डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग का समय बढ़ाया गया

बता दें कि आज से इक्विटी डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग का समय भी बदल गया है. अब इक्विटी डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग दोपहर 3:40 बजे तक चलेगी. इस बदलाव का असर एफ एंड ओ सेगमेंट से बाहर कैश मार्केट के शेयरों पर नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

आज से प्री-ओपनिंग सेशन का समय नया होगा

बता दें कि आज से शेयर मार्केट की प्री-ओपनिंग सेशन का शेड्यूल भी बदल गया है. आज से सुबह 9 बजे से 9 बजकर 7 मिनट तक ऑर्डर एंट्री होगी. 9 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक ऑर्डर मैच किए जाएंगे. रेगुलर ट्रेडिंग 9 बजकर 15 मिनट पर ही शुरू होगी. दूसरे शब्दों में बाजार खुलने का समय नहीं, बल्कि शुरुआत का प्रोसीजर बदला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ