Modi Stocks Performance: पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी स्टॉक्स की चर्चा जोरों पर थी। हर कोई इस लिस्ट में शुमार शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की होड़ में था। दरअसल, मोदी सरकार की नीतियों को ध्यान में रखते हुए कुछ शेयरों की लिस्ट बनाई गई थी, जिसे मोदी स्टॉक्स नाम दिया गया। इसलिए निवेशकों ने इनमें बढ़-चढ़कर पैसा लगाया और उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिला। चलिए जानते हैं कि अब इन शेयरों का क्या हाल है।
क्या हैं मोदी स्टॉक्स?
मोदी स्टॉक कैपेक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के शेयर हैं। इसमें PSU के साथ ही कॉर्पोरेट घरानों के कुछ स्टॉक्स को शामिल किया गया है। दरअसल, पिछली मोदी सरकार की नीतियों से मिले लाभ और मोदी 3.0 की नीतियों से मिलने वाले संभावित लाभ के आधार पर कुछ शेयरों की सूची तैयार की गई थी, जिसे मोदी स्टॉक्स नाम दिया गया। लिस्ट में जिन पीएसयू स्टॉक्स को शामिल किया गया, उन्होंने 2024 के पहले 5 महीनों में औसतन 50% से ज्यादा बढ़त हासिल की थी।
यह भी देखें – Crypto Market: रिलायंस के Jio Coin का किससे होगा मुकाबला? ये रही पूरी डिटेल
कौन से हैं मोदी स्टॉक्स?
कैपिटल मार्केट कंपनी CLSA ने ऐसी 54 कंपनियों के शेयरों को मोदी स्टॉक्स नाम दिया, जिन्हें पीएम मोदी की पॉलिसी के प्रत्यक्ष लाभार्थी के रूप में देखा जा रहा था। इसमें HAL , हिंदुस्तान कॉपर , नाल्को , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कमिंस इंडिया, सीमेंस, ABB इंडिया, इंडस टावर्स, SAIL, BHEL, डिक्सन, अडाणी पोर्ट्स, REC, PNB, टाटा पावर, HPCL, GAIL, जिंदल स्टील एंड पावर, इंटरग्लोब एविएशन, IRCTC, PFC, IOC, BPCL, पेट्रोनेट एलएनजी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, SBI, GMR एयरपोर्ट्स, NMDC, केनरा बैंक, अंबुजा सीमेंट्स, ONGC, कोल इंडिया, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, NTPC, भारत फोर्ज, भारती एयरटेल, इंडियन होटल्स, ACC, Adani Enterprises, बैंक ऑफ बड़ौदा, पॉलीकैब, गुजरात गैस, MGL, अशोक लीलैंड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, IGL, अल्ट्राटेक सीमेंट, वोडाफोन आइडिया, जेके सीमेंट, श्री सीमेंट, द इंडिया सीमेंट्स, डालमिया भारत और द रामको सीमेंट्स शामिल हैं।
कैसा रहा है प्रदर्शन?
अब जानते हैं कि मोदी स्टॉक्स का प्रदर्शन कैसा चल रहा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 3,848 रुपये पर बंद हुए थे। ये शेयर बीते छह महीनों में 20.32% लुढ़का है। 242 रुपये भाव पर मिल रहा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का शेयर पिछले छह महीनों में 21.66% नीचे आया है। 270.30 रुपए वाले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉक में पिछले छह महीनों में 10.33% की नरमी आई है। कमिंस इंडिया इस दौरान, 22.12%, ABB इंडिया 19.02%, इंडस टावर्स में 13.51%, SAIL में 24.46%, BHEL में 35.55%, अडाणी पोर्ट्स में 26.46%, REC लिमिटेड में 26.54%, PNB में 17.31%, टाटा पावर में 14.26%, HPCL में 5.75%, GAIL में 23.07%, जिंदल स्टील एंड पावर में 6.00%, इंटरग्लोब एविएशन में 6.09% और IRCTC में 18.79% की गिरावट देखने को मिली है।
दबाव में दिखे शेयर
इसी तरह, PFC बीते छह महीनों की अवधि में 22.30% लुढ़का है। IOC में 27.28%, BPCL में 19.29%, पेट्रोनेट एलएनजी में 11.70%, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 12.80%, SBI में 12.26%, GMR में 24.03%, NMDC में 12.82% और केनरा बैंक में इस दौरान 13.58% की गिरावट देखने को मिली है। जबकि अंबुजा सीमेंट्स (-18.63%), ONGC (-23.09%), कोल इंडिया (-22.27%), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (-25.29%), भारत फोर्ज (-23.70%), Adani Enterprises (-22.18%), ACC (-20.51%), बैंक ऑफ बड़ौदा (-8.31%), पॉलीकैब (-7.93%), गुजरात गैस (-23.64%), अशोक लीलैंड (-12.23%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (-16.61%), एलएंडटी (-4.40%), IGL (-28.60%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-1.24%), वोडाफोन आइडिया (-37.68%), श्री सीमेंट (-6.32%), द इंडिया सीमेंट्स (-18.53%) और MGL (-27.24%) भी नुकसान में रहे हैं।
केवल इनमें आई तेजी
हालांकि, कुछ मोदी स्टॉक्स ऐसे भी रहे जिन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया और ग्रीन लाइन वाला रिटर्न दिया है। इस दौरान, द रामको सीमेंट्स में 11.13%, डालमिया भारत में 2.16%, जेके सीमेंट में 7.82% , इंडियन होटल्स में 24.95%, नाल्को में 10.18%, डिक्सन में 41.98% और भारती एयरटेल में 13.27% और सीमेंस में 23.47% का उछाल देखने को मिला. मोदी स्टॉक्स के पिछले छह महीनों के प्रदर्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर बाजार कितना दबाव में रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते बाजार पहले जैसी स्पीड में नहीं दौड़ पा रहा है।
इस महीने भी नरमी
मोदी स्टॉक्स के कुछ प्रमुख शेयरों के जनवरी 2025 में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो HAL 9.00% नीचे आ चुका है। जबकि SAIL में 8.40% और BHEL में 16.94% की नरमी आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.29% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं, L&T 4.68%, अडाणी पोर्ट्स 12.09% और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.40% लुढ़के हैं। भारती एयरटेल जनवरी में अब तक 2.62% की बढ़त हासिल कर चुका है। Adani Enterprises में 3.59% की नरमी दर्ज हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 1.83%, PNB में 4.72% और SBI 8.36% कमजोर हुए हैं।
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines