हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Closed: तीन द‍िन बंद रहेंगे शेयर बाजार, MCX में भी रहेगी छुट्टी

Stock Market Holiday: स्‍टॉक मार्केट और MCX में सोमवार को गणतंत्र द‍िवस (Republic Day) के मौके पर छुट्टी है. यानी शेयर बाजार और कमोड‍िटी एक्‍सचेंज तीन द‍िनों के ल‍िए बंद रहेंगे.

विज्ञापन
शेयर बाजार बौर कमोड‍िटी एक्‍सचेंज MCX में तीन द‍िनों की छुट्टी है

Stock Market Holidays: इस बार शेयर बाजार और MCX में लगातार तीन द‍िनों की छुट्टी आ गई है. सोमवार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र द‍िवस होने के कारण ऐसा हुआ है. स्‍टॉक मार्केट और MCX में शन‍िवार और रव‍िवार को ट्रेड‍िंग नहीं होती है. ऐसे में 26 जनवरी सोमवार को र‍िपब्‍ल‍िक डे होने के कारण लगातार तीन द‍िनों की छुट्टी हो गइ है. ट्रेडिंग दोनों जगह यानी BSE और NSE में सस्पेंड रहेगी. इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंटररेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी कोई कारोबार नहीं होगा. शेयर बाजार और MCX अब अगले हफ्ते मंगलवार को खुलेंगे.

यह भी पढ़ें : Indian Railway Rule: रेलवे ने बदले न‍ियम, अब एक दर्जन ट्रेनों में नहीं म‍िलेगी RAC टिकट; देखें पूरी लिस्ट

इस साल कब-कब बंद रहेंगे शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) के लिए साल 2026 का कैलेंडर जारी हो चुका है. इस साल कुल 15 व्यापारिक अवकाश (Trading Holidays) हैं जो कार्यदिवसों (Weekdays) पर पड़ रहे हैं. इसके अलावा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां अलग से हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Is Bank Open Today: आज शन‍िवार को बैंक खुले या बंद हैं? जानें

26 जनवरी सोमवार – गणतंत्र दिवस
03 मार्च मंगलवार – होली
26 मार्च गुरुवार – श्री राम नवमी
31 मार्च मंगलवार – श्री महावीर जयंती
03 अप्रैल शुक्रवार – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल मंगलवार – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
01 मई शुक्रवार – महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार – बकरीद (ईद-उल-जुहा)
26 जून शुक्रवार – मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार – गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार – दशहरा
10 नवंबर मंगलवार – दिवाली – बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार – गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार – क्रिसमस

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्‍या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में क‍ितनी आएगी क‍िस्‍त

इस साल MCX में कब-कब छुट्टी रहेगी

विज्ञापन

सोमवार 26 जनवरी, 2026 – गणतंत्र दिवस (पूरे दिन की छुट्टी)
मंगलवार 03 मार्च, 2026 – होली (सुबह की छुट्टी)
गुरुवार 26 मार्च, 2026 – राम नवमी (पूरे दिन की छुट्टी)
मंगलवार 31 मार्च, 2026 – महावीर जयंती (सुबह की छुट्टी)
शुक्रवार 03 अप्रैल, 2026 – गुड फ्राइडे (पूरे दिन की छुट्टी)
मंगलवार 14 अप्रैल, 2026 – डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती (सुबह की छुट्टी)
शुक्रवार 01 मई, 2026 – महाराष्ट्र दिवस (सुबह की छुट्टी)
गुरुवार 28 मई, 2026 – बकरी ईद / ईद उल-अजहा (सुबह की छुट्टी)
शुक्रवार 26 जून, 2026 – मुहर्रम ( सुबह की छुट्टी)
सोमवार 14 सितंबर, 2026 – गणेश चतुर्थी (सुबह की छुट्टी)
शुक्रवार 02 अक्टूबर, 2026 – महात्मा गांधी जयंती (पूरे दिन की छुट्टी)
मंगलवार 20 अक्टूबर, 2026 – दशहरा (सुबह की छुट्टी)
मंगलवार 10 नवंबर, 2026 – दिवाली – बलिप्रतिपदा (सुबह की छुट्टी)
मंगलवार 24 नवंबर, 2026 – गुरु नानक जयंती (सुबह की छुट्टी)
शुक्रवार 25 दिसंबर, 2026 – क्रिसमस ( पूरे दिन की छुट्टी)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola