Share Market का रहा जलवा कायम, पूरे दिन जमकर हुई खरीदारी, 638 बढ़त के साथ हुआ बंद
Share Market LIVE: मार्केट में आज जमकर खरीदारी की गई है। बैंकिंग सेक्टर के साथ ऑटो सेक्टर के जलवे रहे हैं।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Business Today
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Business Today
Share Market LIVE: शेयर बाजार में आज का दिन शानदार रहा। 6 दिन के बाद बाजार हरे निशान के साथ खुला और बंद भी हरे के साथ हुआ। 637 अंको की मजबूती के साथ 63,786.13 पर बंद हुआ। सुबह की बात करें तो 300 अंक की मजबूती दिखाई दी। बैंकिंग और मेटल सेक्टर सबसे आगे रहे। कल इसी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई थी। निफ्टी भी 70 अंक की मजबूती के साथ खुला था और 153 अंकों की तेजी के साथ 19,050.40 पर बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो बजाज ऑटो, इंफोसिस, हिंडाल्को में निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिखाया है।
ओवरऑल की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर कमाल का प्रदर्शन किए। PNB में 3.29 फीसदी, ICICI बैंक 0.53 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.38 फीसदी की ग्रोथ के साथ खुले थे। वहीं Infosys Ltd 1.27 फीसदी, टाटा स्टील 0.54 फीसदी, Lupin में 0.37 फीसदी के साथ आगे ओपन रहे। इसके अलावा पूरे दिन ऑटो सेक्टर के सभी बड़े स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे।
दिन की शुरूआत में Asian Paints 0.55 फीसदी, Dow Jones 0.76 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जो पूरे दिन ही लाल निशान पर ट्रेड करते रहे हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि ऑटो सेक्टर के साथ बैंकिंग में आज अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिल सकती है। इसके पीछे की वजह बैंकों के रिजल्ट को बताया जा रहा है। पीएनबी ने अपने Q2 के रिजल्ट में 327 फीसदी प्रॉफिट में ग्रो किया है, जिसका फायदा देखने के लिए मिल रहा है।
कल की प्लानिंग की बात करें तो बैंकिंग के साथ ऑटो शेयर में खरीदारी पर जोर रख सकते हैं। लगभग सभी स्टॉक्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटे शेयरों में मुनाफा वसूली कर सकते हैं। पर बड़े स्टॉक्स जैसे बजाज, रिलायंस, पीएनबी में होल्ड करके फ्रेश खरीदारी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: