हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Share Market खुलते ही झूमे निवेशक, हरे निशान के साथ दिन का आगाज, 300 अंक की बढ़त

Share Market Opening: बाजार ने खुलते ही निवेशकों को झूमने का मौका दे दिया है। दिन का आगाज 300 अंक की बढ़त के साथ किया है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Share Market Opening: शेयर बाजार के लिए दिन का आगाज शानदार रहा है। मार्केट में अभी निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सेंसेक्स में बड़े स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी की बात करें तो सेंसेक्स 66,502 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ में निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त देखने को मिली। शेयर बाजार में हर सेक्टर में खरीदारी हो रही है। IMF की खबर का भी असर बाजार में दिखाई दे रहा है। इसलिए आपके लिए शानदार मौका है कि बाजार में पैसा लगाकर अच्छे रिटर्न को पाया जाए।

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: ये हैं आज के पेट्रोल-डीजल के रेट्स, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

ये स्टॉक्स कर रहे हैं कमाल 

अच्छे स्टॉक्स की बात करें तो बैंकिंग, फार्मा के साथ ऑटो सेक्टर कमाल का खेल दिखा रहे हैं। टॉप गेनर में डॉ रेड्डीज का शेयर बाजी मार रहा है। कल सेंसेक्स 566 अंको की बढ़त के साथ 66,079 पर बंद हुआ था। यानी इस समय बाजार कमाल का प्रदर्शन कर रहा है।

विदेशी मार्केट का ऐसा है हाल

US में भी लगातार तीसरे दिन तेजी रही है। नैस्डेक 0.6% ऊपर चल रहा है। स्मॉलकॉप्स में शानदार 1.1 फीसदी उछाल देखने को मिला है। रिजल्ट को देखते हुए पेप्सी में 2 फीसदी, बोइंग के शेयर में 2.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला है। इजरायल और हमास युद्ध के बाद भी मार्केट की सोच पॉजिटिव बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- TDS रिटर्न के लिए आ गया नया नियम, जान लें, बच जाएंगे बड़ी परेशानी से

ये हफ्ता रहने वाला है शानदार

शाम तक अगर बाजार बढ़त के साथ रहता है तो कहा जा सकता है कि ये हफ्ता निवेशकों के लिए पॉजिटिव रहेगा। लेकिन अगर इजरायल और हमास के बीच में हालत बिगड़ते ही गए, तो फिर समस्या लॉन्ग टर्म में खड़ी हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें