Sensex Live: 15 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा, 6 दिन बाद आई खुशखबरी

Sensex Live: 6 दिन के बाद सेंसेक्स ने कमाल का आगाज किया है। निवेशकों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। 3 लाख करोड़ का मुनाफा बाजार ने बनाया है।

Stock Market , share market today, Stock Market today, Sensex Today,

Photo Credit: Google

Sensex Live: 15 मिनट में 3 लाख करोड़ का फायदा, आखिरकार 6 दिन बाद आई खुशखबरी, जी हां। 6 दिन के बाद कमाल का आगाज बाजार ने किया है। 300 अंक की मजबूती दिखाई दी है। बैंकिंग और मेटल सेक्टर सबसे आगे हैं। कल इसी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई थी। निफ्टी भी 70 अंक की मजबूती के साथ खुला है। 18,900 अंक पर अभी ट्रेड कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो बजाज ऑटो, इंफोसिस, हिंडाल्को में निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिखाया है। वहीं बैंक निफ्टी 63,148 पर खुला है। यानी कहा जा सकता है कि आज ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

ये शेयर रहे हैं टॉप गेनर

ओवरऑल की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। PNB में 3.29 फीसदी, ICICI बैंक 0.53 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.38 फीसदी की ग्रोथ के साथ खुले हैं। वहीं Infosys Ltd 1.27 फीसदी, टाटा स्टील 0.54 फीसदी, Lupin में 0.37 फीसदी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा ऑटो सेक्टर के सभी बड़े स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

ये शेयर अभी भी हैं लाल निशान पर

Asian Paints 0.55 फीसदी, Dow Jones 0.76 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इसलिए कहा जा रहा है कि ऑटो सेक्टर के साथ बैंकिंग में आज अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिल सकती है। इसके पीछे की वजह बैंकों के रिजल्ट को बताया जा रहा है। पीएनबी ने अपने Q2 के रिजल्ट में 327 फीसदी प्रॉफिट में ग्रो किया है, जिसका फायदा देखने के लिए मिल रहा है।

आज की ये रखें प्लानिंग

आज की प्लानिंग की बात करें तो बैंकिंग के साथ ऑटो शेयर में खरीदारी पर जोर रख सकते हैं। लगभग सभी स्टॉक्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटे शेयरों में मुनाफा वसूली कर सकते हैं। पर बड़े स्टॉक्स जैसे बजाज, रिलायंस, पीएनबी में होल्ड करके फ्रेश खरीदारी कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ