Stock Market, नई दिल्ली: इस समय बहुत से एक्सपर्ट्स पेनी स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसकी भी एक वजह है। ये पेनी स्टॉक आने वाले सालों में मल्टीबैगर स्टॉक बन जाते हैं और निवेशकों को मालामाल कर देते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक सामने आया है, जिसे लेकर एक्सपर्ट्स काफी आशावादी हैं। इस कंपनी का नाम प्रिज्मएक्स ग्लोबल वेंचर्स लिमिटेड है। इस कपड़ा निर्माता कंपनी को हाल ही में सिंगापुर की एक कंपनी से 120 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके चलते आज कंपनी के शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयर 5 साल में 100 रुपए के स्तर तक पहुंच सकते हैं।
20 दिन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी
प्रिज्मएक्स ग्लोबल वेंचर्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले 20 दिनों में कंपनी ने निवेशकों को 30 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का पीई अनुपात केवल 20 है, जो शेयर की क्षमता को दर्शाता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रिज्मएक्स ग्लोबल वेंचर्स की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है, जिससे आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते विशेषज्ञ कंपनी के शेयरों में दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPO खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, बच सकते हैं फर्जीवाड़े का शिकार होने से
कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
आज की बात करें तो कंपनी के शेयर 5 फीसदी बढ़कर 1.90 रुपए पर बंद हुए हैं। हालांकि कंपनी के शेयर आज 1.84 रुपये पर खुले। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.81 रुपए पर था। दरअसल, कंपनी को सिंगापुर की एक कंपनी से 120 करोड़ रुपए का टेक्सटाइल ऑर्डर मिला है, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: घर खरीदने से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग कैसे करें, क्या चीजें जरूरी और लोन के ऑप्शन क्या रहेंगे?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले 5 साल में कंपनी का स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक की श्रेणी में आ सकता है। 2 रुपए से कम का यह शेयर 5 साल में 100 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है, यानि कंपनी के शेयरों में 53 गुणा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर कोई निवेशक 1 लाख रुपए निवेश करता है तो पांच साल में निवेश का मूल्य 53 लाख रुपए हो सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines