हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Holiday: महाशिवरात्रि 2025 पर बाजार खुलेगा या नहीं? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: बीएसई और एनएसई ने इस साल 14 ट्रेडिंग छुट्टियों का ऐलान किया है। फरवरी में महाशिवरात्रि पड़ रही है, जानिए इस दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा या फिर खुलेगा?

विज्ञापन

Stock Market Holiday: फरवरी के महीने में कई दिन शेयर बाजार बंद रहा। अगर आप भी अपने ट्रेड्स की बेहतर बनाना चाहते हैं, तो स्टॉक मार्केट की छुट्टियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। देशभर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके चलते सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। अब सवाल ये उठता है कि इस मौके पर सरकारी दफ्तरों के अलावा क्या शेयर बाजार बंद रहेगा? आपको बता दें कि BSE साल भर की ट्रेडिंग हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है। यहां देखिए 26 फरवरी को बाजार खुलेंगे की नहीं।

महाशिवरात्रि पर रहेगी छुट्टी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि 2025 की छुट्टी के कारण बंद रहेगा। आपको बता दें कि यह 2025 में बीएसई और एनएसई में पहला बिजनेस हॉलिडे भी होगा। 26 फरवरी के अलावा पूरे साल कई दिनों शेयर बाजार को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें: Stock Market: इन कंपनियों को लेकर आईं बड़ी खबरें, आज फोकस में रहेंगे शेयर!

विज्ञापन

किस महीने कितनी छुट्टी?

फरवरी के अलावा, शेयर बाजार शुक्रवार 14 मार्च को बंद रहेगा। इस दिन देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा, 31 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के मौके पर भी मार्च में बाजार रखा जाएगा।

अप्रैल में कितनी छुट्टियां: अप्रैल महीने की बात करें, तो इसमें कुल तीन छुट्टियां रहेंगी। जिसमें 10 अप्रैल (महावीर जयंती),14 अप्रैल (डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे) को बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन

मई में कितनी छुट्टियां: 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाएगा, जिसके कारण 1 मई को शेयर बाजार के लिए भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

अगस्त में कितनी छुट्टियां: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस दौरान शेयर बाजार भी 15 अगस्त को बंद रहेगा। वहीं, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

अक्टूबर में कितनी छुट्टियां: अक्टूबर के महीने में दो दिन बाजार बंद रहेगा। इस दौरान 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा मौके पर छुट्टी रहेगी।

नवंबर में कितनी छुट्टियां: 5 नवंबर (बुधवार) को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन

दिसंबर में कितनी छुट्टियां: साल के आखिरी महीने में भी शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Stock Market: गिरावट से डरें या इसे खरीदारी का मौका समझें? एक्सपर्ट ने समझया फायदे का पूरा गणित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola