Stocks to Watch: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कल का दिन शानदार गया। BSE सेंसेक्स जहां 597.67 अंकों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा वहीं NSE का निफ्टी भी 181.10 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की कई कंपनियों के शेयर मंगलवार को ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते नज़र आए। आज भी कुछ कंपनियों के शेयर फोकस मन बने रह सकते हैं। दरअसल, इन कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी कुछ खबरें सामने आई हैं, जिनका असर मार्केट में उनके प्रदर्शन पर दिखाई दे सकता है।
Defence Sector
डिफेंस सेक्टर के शेयर आज ट्रेंड में रह सकते हैं। कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में 21,772 करोड़ रुपये से अधिक के 5 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें नौसेना के लिए 31 नए वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट की खरीदारी भी शामिल है। HAL यानी Hindustan Aeronautics, Garden Reach Shipbuilders & Engineers और L&T पर आज नज़र रखें। L&T डिफेंस शिप, शिपयार्ड जैसे रक्षा से जुड़े कार्यों में भी शामिल है। HAL का शेयर कल बढ़त के साथ 4,512.50 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह, Garden Reach का 1,702.50 और L&T का 3,773 रुपये पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें – Windfall tax का खात्मा, कंपनियों के लिए राहत तो आपके लिए कमाई का मौका, समझिये पूरा गणित
Vedanta
अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को लेकर कल शेयर बाजार बंद होने के बाद बड़ी खबर आई है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसकी क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड मिला है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कंपनी की रेटिंग को क्रिसिल डबल A माइनस से अपग्रेड कर क्रिसिल डबल A कर दिया है। वेदांता के शेयर कल करीब दो प्रतिशत की उछाल के साथ 467.80 रुपये पर बंद हुए। इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 81.92% का रिटर्न दिया है।
Rail Vikas Nigam
रेलवे से जुड़ी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के हाथ फिर एक बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी ने बताया है कि उसे कुल 186.77 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। RVNL की ऑर्डर बुक पहले से ही काफी मजबूत मानी जाती है। ऐसे में यह नया प्रोजेक्ट उसे और मजबूती प्रदान करेगा। कंपनी के शेयर कल भले ही गिरावट के साथ 437 रुपये पर बंद हुए, लेकिन इस साल अब तक उसने 140.11% का शानदार रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 647 रुपये है।
ONGC
ONGC यानी Oil & Natural Gas Corporation के शेयर कल करीब 2 प्रतिशत की उड़ान के साथ 261.90 रुपये पर बंद हुए। आज भी कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, कंपनी ने OPaL में अतिरिक्त 1.12% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही OPaL में उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 95.69% हो गई है। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 29.62% का रिटर्न दे चुके हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines