Stock Market Crash: शेयर बाजार को लेकर जो आशंका थी, सही साबित हुई। मार्केट में आज (19 दिसंबर) बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 839.91 अंकों के नुकसान के साथ 79,342.30
और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 214.35 अंक लुढ़ककर 23,984.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
असर लाजमी था
अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती के बाद भी वहां का शेयर मार्केट कल धड़ाम हो गया। US मार्केट का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स डाओ जोंस (Dow Jone) 1123 अंक टूटकर 42336.87 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, S&P और Nasdaq में भी गिरावट देखने को मिली। आमतौर पर जब अमेरिकी बाजार बड़ी गिरावट का सामना करते हैं, तो दुनियाभर के बाजारों पर उसका असर नजर आता है। लिहाजा आशंका जताई जा रही थी कि भारतीय स्टॉक मार्केट भी आज लाल हो सकता है और वही हुआ।
यह भी पढ़ें – Auto सेक्टर की Milkha Singh है Maruti की ये कार, थकती ही नहीं
कितना हुआ नुकसान?
यह आशंका भी जताई जा रही थी कि आईटी कंपनियों के शेयर दबाव में रह सकते हैं। आज मार्केट में आई गिरावट में अधिकांश IT स्टॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनके अलावा, HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस कैसे दिग्गज शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। बाजार की इस गिरावट में करीब 5.94 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने का अनुमान है।
इस वजह से है डर
अमेरिकी बाजार अपने केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती से खुश है, लेकिन साल 2025 में 4 की जगह सिर्फ 2 बार कटौती की ही संभावना है से वह सहमा हुआ है और इसी वजह से कल उसमें भूचाल आ गया। यूएस मार्केट में आई गिरावट से भारतीय बाजार भी पूरी तरह लाल हो गया है। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि यहां से हमारा बाजार कहां जाएगा?
क्या है अनुमान?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह लगभग तय था कि US मार्केट में आई गिरावट का तत्काल प्रभाव भारतीय बाजार पर पड़ेगा, लेकिन भारतीय निवेशकों के लिए घबराने वाली बात नहीं है। इस तरह के रिएक्शन का चेन रिएक्शन होता है। हालांकि, मीडियम से लॉन्ग-टर्म में इसका खास इम्पैक्ट इंडियन मार्केट पर नहीं पड़ेगा। अगले एक-दो दिनों में बाजार सामान्य स्थिति में भी लौट सकता है।
संबंधित खबरें
RBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
16 mins agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
1 hr agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
1 hr agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 hrs agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
3 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
19 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
20 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines