Stock Market Crash: शेयर बाजार आज पूरी तरह से लाल हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले सोमवार को भी मार्केट नुकसान में रहा था। आज सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 80,747.72 और निफ्टी करीब 350 अंक लुढ़ककर 24,329.35 पर पहुंच गया। इस तरह नए सप्ताह के पहले दो दिन स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए बुरे साबित हुए।
बैठक से पहले अलर्ट
बाजार में आई इस गिरावट के कुछ प्रमुख कारण रहे, चलिए उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले निवेशक बाजार में पैसा लगाने से बच रहे हैं। बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का फैसला होना है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर अर्थव्यवस्था है, ऐसे में वहां होने वाला हर फैसला भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों को प्रभावित करता है।
यह भी पढ़ें – चीनी की कम होती मिठास के बीच Sugar Stocks पर अब क्या हो रणनीति?
रुपये में फिर आई कमजोरी
शेयर मार्केट में आज आई गिरावट में डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये की कमजोरी ने भी योगदान दिया। मंगलवार 17 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे सस्ता होकर 84.92 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का ‘कंजूसी’ दिखाना भी गिरावट के कारणों में शामिल है। FIIs की ओर से ताजा खरीदारी देखने को नहीं मिली है। उल्टा सोमवार को उन्होंने 279 करोड़ की बिकवाली जरूर की।
इस वजह से बढ़ा दबाव
आज बाजार में रिलायंस, एयरटेल, नेस्ले , HDFC बैंक और JSW स्टील जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इस वजह से प्रमुख इंडेक्स पर भी दबाव बढ़ा। इसके अलावा, देश के व्यापारिक घाटे के सामने आए आंकड़ों ने भी मार्केट का मूड खराब किया। भारत का यह घाटा नवंबर में बढ़कर 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि अक्टूबर में यह 27.1 अरब डॉलर था। दरअसल, इम्पोर्ट बिल बढ़ने और एक्सपोर्ट में कमी आने से ऐसा होता है।
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
16 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines