Stock Market Today: शेयर बाजार में गजब की तबाही दिखी. एक तरफ सेंसेक्स ने गोता लगाया तो दूसरी ओर से निफ्टी में भी गिरावट देखी गई. आज 20 जनवरी को सेंसेक्स 1065 अंक गिरकर 82180.47 पर और निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ. आज के सत्र में Reliance, Bajaj Finance, M&M और Sun Pharma जैसे दिग्गज शेयरों में 3% से 4% तक की गिरावट देखी गई. डिफेंस सेक्टर के शेयर जैसे HAL और Mazagon Dock भी 2% से 8% तक टूटे. सेंसेक्स और निफ्टी की इस गिरावट ने एक झटके में ही निवेशकों के 10.12 लाख करोड़ रुपये डुबो दिये.
पहली बार कब पेश हुआ था Budget, कितनी मिली थी टैक्स छूट; 90% लोगों को नहीं पता
क्यों गिरा बाजार
ट्रंप की ‘ग्रीनलैंड टैरिफ’ धमकी:
सबसे बड़ा कारण वैश्विक है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यदि अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह 8 यूरोपीय देशों पर 10% से 25% तक टैरिफ लगाएंगे. इस बयान ने वैश्विक ‘ट्रेड वॉर’ (Trade War) का डर पैदा कर दिया है.
आईटी (IT) शेयरों में भारी बिकवाली:
दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं. विशेष रूप से LTIMindtree (करीब 6% की गिरावट) और Wipro के कमजोर प्रदर्शन ने पूरे आईटी सेक्टर को नीचे खींच लिया.
Credit Card Rule: बिल न चुकाने पर हो सकती है जेल? क्या हैं नियम
विदेशी निवेशकों (FIIs) की निकासी:
विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. अकेले जनवरी 2026 में अब तक FIIs 29,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच चुके हैं.
सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव:
जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) बढ़ रहा है, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी में लगा रहे हैं. यही कारण है कि आज जहां शेयर बाजार गिरा, वहीं चांदी 3.20 लाख और सोना 1.50 लाख रुपये के करीब पहुंच गया.
बजट से पहले की सतर्कता:
1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट से पहले बड़े निवेशक ‘वेट एंड वॉच’ (Wait and Watch) की स्थिति में हैं. बाजार को डर है कि सरकार राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कुछ कड़े कदम उठा सकती है.
संबंधित खबरें
Jio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
16 mins agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
49 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
2 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines