Stock Market Update: शेयर बाजार लाल रंग से बाहर नहीं निकल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज यानी 12 फरवरी को भी मार्केट में लाली छाई हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार खुलने के साथ ही दोनों प्रमुख इंडेक्स भारी दबाव में दिखे। एक समय BSE सेंसेक्स में 700 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में यह कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 563 और NSE निफ्टी 129 अंकों के नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। निवेशक बस यही सवाल पूछ रहे हैं कि बाजार लाल रंग की गिरफ्त से कब बाहर निकलेगा?
रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे
बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्मॉलकैप इंडेक्स दिसंबर 2024 के रिकॉर्ड ऊंचाई से 20% और मिडकैप इंडेक्स 18% नीचे फिसल चुका है। मार्केट के लिए एक अच्छी बात यह है कि बीते कुछ दिनों से लाल नजर आ रहा निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स आज हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक इसमें 0.06% की तेजी आ गई थी। वहीं, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में आज भी नरमी है। यह 0.67% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।
इसलिए आ रही गिरावट
मार्केट में लगातार आ रही गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां हैं। ट्रंप टैरिफ को लेकर हर रोज कोई नया फैसला ले रहे हैं, जिससे ट्रेड वॉर तेज होने की आशंका के चलते इक्विटी बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों को लेकर जो उम्मीद लगाई जा रही थी वह पूरी नहीं हो पाई है। वह खरीदारी से ज्यादा बिकवाली पर जोर दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
59 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines