Share Market Live: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्ट में इतनी गिरावट

Share Market Live: बजट भाषण शुरू होने के साथ जहां बाजार में तेजी देखने को मिली थी तो वहीं मार्केट बंद होने तक बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स और निफ़्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

Share Market Live

Share Market Live: शेयर बाजार में बजट के बाद जबरदस्त गिरावट आई है। सेंसेक्स में आज 73 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद ये 80,429 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में 30 अंक की गिरावट दर्ज की गई है, ये 24,479 के लेवल पर बंद हुआ है।

अडानी ग्रुप के शेयर्स में जबरदस्त तेजी

अडानी पावर के शेयर प्राइस में 2.92 परसेंट का उछाल आया है जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी में 2.95 परसेंट का उछाल आया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स का शेयर प्राइस भी अभी बढ़त के बाद 1488 रुपये पर पहुंच गया है। Adani Enterprises का शेयर प्राइस भी 3 हजार से ऊपर बना हुआ है।

Share Market Live

कल बाजार में दिखा था फ्लैट कारोबार

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन यानी 22 जुलाई को शेयर मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। जहां सेंसेक्स में 102 अंक की गिरावट आई थी जिसे बाद ये 80,502 के लेवल पर क्लोज हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट देखने को मिली और ये 24,509 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट दर्ज की गई थी।

एशियाई मार्केट में उछाल

जानकारी के मुताबिक, एशियाई मार्केट आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जहां चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है तो वहीं, जापान के निक्‍केई में 0.20% की तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट दर्ज की गई है।

FIIs यानी फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने बीते दिन 22 जुलाई को 3,444.06 करोड़ के शेयर्स खरीदे हैं। जबकि इस दौरान DII यानी डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1,652.34 करोड़ के शेयर्स सेल किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ