Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Update: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही शेयर मार्केट में तूफान आ गया है। मार्केट ओपन होते ही आज सेंसेक्स 2000 पॉइंट तो निफ्ट 800 पॉइंट ऊपर लग गई है। अभी सेंसेक्स 76,050 पर बना हुआ है। जबकि निफ्ट इस वक्त 23154 पर बना हुआ है। कहा जा रहा है कि ये इस साल शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले 29 जनवरी को सेंसेक्स में 972 (1.76%) अंक की बढ़ोतरी देखी गई थी। वहीं, अडाणी पोर्ट्स के शेयर्स तो काफी तेजी से दौड़ रहे हैं।
एग्जिट पोल से शेयर मार्केट में तूफान
मार्केट में ऐसी जबरदस्त तेजी को एग्जिट पोल से जोड़ा जा रहा है जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा और उनमें से कई ने तो यहां तक कहा कि पीएम मोदी का ‘400 पार’ का टारगेट भी पूरा हो सकता है। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी।
कई स्टॉक में आएगा जबरदस्त उछाल
अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो कुछ स्टॉक कंपनियों के शेयर की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। कुछ कंपनियों को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों से सीधे लाभ हुआ है। जिसकी वजह से अब अगर फिर से भाजपा सत्ता में आती है तो स्टॉक्स का रॉकेट होना लगभग तय है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मार्केट में उछाल आने कि बात कह चुके हैं।
ये IPO भी होगा आज ओपन
जानकारी के मुताबिक, क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड का IPO भी आज से ओपन हो रहा है। अगर आप भी इन्वेस्ट करने का सोच रहे हों तो आपके लिए ये बेस्ट चांस है। इन्वेस्टर्स इस IPO के लिए 5 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। रिटेल निवेशक को इस IPO के लिए कम से कम एक लॉट यानी 110 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा।
संबंधित खबरें
बीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
45 mins agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
1 hr agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
1 hr agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
11 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
11 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
13 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
14 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
15 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines