Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Update 23 October 2024: मंगलवार की तरह आज यानी 23 अक्टूबर को भी शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में आ गए। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इन्वेस्टर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिसमें पिछले दो दिनों में इन्वेस्टर्स को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली इस गिरावट की पहली बड़ी वजह रही है।
बीते मंगलवार को भी ये बिकवाली जारी रही, जिससे बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल (22 अक्टूबर) 930 अंकों की गिरावट के साथ 81 हजार के नीचे क्लोज हुआ, जो इसका दो महीने का निचला स्तर था। निफ्टी भी 24,500 के लेवल से नीचे फिसल गई थी। वहीं, आज यानी 23 अक्टूबर को सेंसेक्स इस वक्त (9:30 बजे) 80,308 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 24,490 अंक पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजह
- विदेशी निवेशकों का चीन की ओर रुख
- दिग्गज कंपनियों के कमजोर दूसरी तिमाही के नतीजे
- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितता
- अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कम कटौती की संभावना
- दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट
एशियाई मार्केट में कैसा रहा कारोबार?
- जापान के निक्केई में 0.29% की गिरावट
- कोरिया के कोस्पी में 0.81% की तेजी
- चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.80% की तेजी
- अमेरिका के डाओ जोंस 0.01% में गिरावट
लगातार पैसा निकाल रहे हैं विदेशी निवेशक
NSE के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 22 अक्टूबर को 3,978 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि सोमवार को 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। हालांकि इस दौरान घरेलू इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 5,869 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
ये भी पढ़ें: Waaree Energies IPO: दिवाली से पहले पैसे डबल कर सकता है ये आईपीओ, GMP देखकर उड़ जाएंगे होश!
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
29 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines