हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Stock Market में आज इन 5 शेयरों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, वजह है खास

शेयर बाजार 2025
विज्ञापन

Stock Market Update: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा गया। बाजार उछाल के साथ खुला और आखिरी तक उस बढ़त को कायम रखने में सफल रहा। एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स 1000 अंकों की तेजी हासिल कर गया, हालांकि बाद में उसमें नरमी दिखाई दी। मार्केट में लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन नजर आ सकता है। वजह है उनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर सामने आए अपडेट।

ITD Cementation India

अडाणी समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने समूह की कंपनी Renew Exim DMCC को ITD Cementation India Limited में 72.64% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। ITD एक इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इस खबर से ITD और अडाणी समूह दोनों के शेयर फोकस में रह सकते हैं। ITD के शेयर कल बढ़त के साथ 514.70 रुपये पर बंद हुए थे।

GMR Airports

इस कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 202 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में उसे 486 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, कंपनी की आय 19.2% बढ़कर 2653 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। GMR के शेयरों में कल उछाल देखने को मिला। यह स्टॉक 71.31 रुपये के भाव पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

AMI Organics

AMI ऑर्गनिक के शेयर कल गिरावट के साथ 1,880 रुपये पर बंद हुए थे, लेकिन आज उनमें उछाल की संभावना है। क्योंकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी तरह, आय में 65% की बढ़त देखने को मिली है और यह 275 करोड़ रुपये रही है।

Bajaj Auto Limited

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 2,042 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,108.7 करोड़ पहुंच गया है। इनकम भी 12,114 करोड़ से बढ़कर 12,807 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के शेयर कल हल्की बढ़त के साथ 8,411.25 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

BHEL

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के तिमाही नतीजे भी अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 60.3 करोड़ से बढ़कर 134.7 करोड़ पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की कमाई भी 5,503.8 करोड़ से बढ़कर 7,277.1 करोड़ पर पहुंच गई है। BHEL के शेयर कल तीन प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 187.40 रुपये पर बंद हुए थे।

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola