हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SBI Amrit Vrishti के तहत मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें FD स्कीम के बेनिफिट्स

State Bank of India Amrit Vrishti: फिक्स्ड डिपाजिट करने से पहले एक बार भारतीय स्टेट बैंक की खास स्कीम के बारे में जान लीजिए। आइए अमृत ​​वृष्टि योजना के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
एसबीआई में सावधि जमा योजनाएं

State Bank of India Amrit Vrishti Fixed Deposit Scheme: महंगाई के इस दौर में आज के साथ कल के बारे में सोचना गलत नहीं है। अलग-अलग स्कीम में निवेश कर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए बिना जोखिम वाली स्कीम को भी आप अपना सकते हैं। भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद बैंक, ग्राहकों को अधिक ब्याज दर वाली एफडी स्कीम दे रहा है। अमृत कलश एफडी स्कीम की जगह ग्राहकों के लिए अमृत ​​वृष्टि स्कीम को जारी रखा है।

भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत ​​वृष्टि में निवेश करने पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कौन से ग्राहक एलिजिबल है? ये स्पेशल एफडी स्कीम किन बेनिफिट्स के साथ हैं? आइए अमृत ​​वृष्टि स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SBI Amrit Vrishti के साथ ज्यादा ब्याज का फायदा!

भारतीय स्टेट बैंक ने अमृत कलश स्कीम को बंद कर दिया है। जबकि, अमृत ​​वृष्टि स्कीम में निवेश करके आप अधिक ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को स्कीम के तहत 7.85 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ हो सकता है। जनरल ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। सीनियर ग्राहकों को 7.75 प्रतिशत और सुपर सीनियर ग्राहकों को 7.85 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

Amrit Vrishti FD Scheme Eligibility

भारतीय स्टेट बैंक की अमृत ​​वृष्टि स्कीम, घरेलू और अनिवासी भारतीय दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कम से कम 1000 रुपये के निवेश के साथ आप एफडी कर सकते हैं। अधिकतम निवेश के लिए लिमिट नहीं है।

समय से पहले निकासी पर कितने रुपये का जुर्माना?

अमृत ​​वृष्टि स्कीम में 400 दिनों की अवधि के साथ निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी से पहले निकासी पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 0.50 प्रतिशत जुर्माना लगता है। जबकि, 5 लाख रुपये से अधिक लेकिन 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 1 प्रतिशत जुर्माना लगता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit Scheme: खुशखबरी! 8.05% तक ब्याज दर वाली FD स्कीम, जानें निवेश की आखिरी डेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola