SBI Online Services Will Be Down Tomorrow: अगर आपका अकाउंट भी भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो यह खबर जरूर जान लें। दरअसल, SBI की कुछ सर्विस आज यानी 23 मार्च को बंद रहेंगी। इन सेवाओं में नेट बैंकिंग भी शामिल है। जानें कितने समय तक और कौन-सी सर्विस बंद रहेंगी?
किस टाइम नहीं चलेंगी सर्विस?
हाल ही में, भारतीय स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं 23 मार्च 2024 को 01:10 बजे IST और 02:10 बजे IST के बीच इस्तेमाल में नहीं होंगी।
कौन-सी सेवाओं का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल?
बैंक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बीच कस्टमर्स इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO) लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और UPI की सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यूपीआई लाइट और एटीएम की सर्विस इस्तेमाल की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: संडे के दिन भी क्यों खुले रहेंगे बैंक? पिछली बार कब हुआ था ऐसा?
कैसे कर सकते हैं पेमेंट?
बैंक ने बताया कि कोई भी कस्टमर कल यानी 23 मार्च को दिए गए समय के दौरान यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। हालांकि, यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करके पेमेंट की जा सकती है। इसके साथ-साथ व्यक्ति ATM मशीन पर जाकर कैश निकालकर भी पेमेंट कर सकता है।
कितने लोग यूज करते हैं SBI की डिजिटल सर्विसेज?
आपको बता दें कि अपनी तीसरी तिमाही रिजल्ट में SBI ने कहा था कि उसके पास भारत में 81,000+ BC आउटलेट के साथ 22,400+ ब्रांच और 65,000+ एटीएम / ADWM का फैला हुआ नेटवर्क है। इसके साथ-साथ बैंक की इंटरनेट बैंकिंग का 125 मिलियन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का 133 मिलियन कस्टमर्स इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, तीसरी तिमाही के दौरान SBI में YONO के माध्यम से 59% अकाउंट खुले हैं और इनपर कुल मिलाकर 7.05 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर्ड हैं।
जानकारी के लिए कहां करें संपर्क?
अगर कस्टमर्स को किसी भी तरह की दिक्कत आती है या कोई जानकारी लेनी होती है तो बैंक ने इसके लिए भी रास्ता बताया है। बैंक के मुताबिक, कस्टमर इस तरह की किसी भी सुविधा के लिए SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा, SBI की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Paytm को लेकर बड़ा अपडेट, कम होते डाउनलोड को देखते हुए शुरू किया प्रोग्राम
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
19 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
20 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
21 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
22 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines