SBI के लाखों खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, UPI समेत कई सेवाएं आज रहेंगी बंद

SBI Online Services Will Be Down Tomorrow: भारतीय स्टेट बैंक में खाता रखने वाले कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, SBI ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानी 23 मार्च को बैंक की कई सर्विस बंद रहेंगी, जिनमें यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO) लाइट, और मोबाइल ऐप जैसी कई सेवाओं के नाम हैं।

SBI Online Services Will Be Down Tomorrow

SBI Online Services Will Be Down Tomorrow

SBI Online Services Will Be Down Tomorrow: अगर आपका अकाउंट भी भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो यह खबर जरूर जान लें। दरअसल, SBI की कुछ सर्विस आज यानी 23 मार्च को बंद रहेंगी। इन सेवाओं में नेट बैंकिंग भी शामिल है। जानें कितने समय तक और कौन-सी सर्विस बंद रहेंगी?

विज्ञापन

किस टाइम नहीं चलेंगी सर्विस?

हाल ही में, भारतीय स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं 23 मार्च 2024 को 01:10 बजे IST और 02:10 बजे IST के बीच इस्तेमाल में नहीं होंगी।

विज्ञापन

कौन-सी सेवाओं का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल?

बैंक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बीच कस्टमर्स इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO) लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और UPI की सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यूपीआई लाइट और एटीएम की सर्विस इस्तेमाल की जा सकती हैं।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं पेमेंट?

बैंक ने बताया कि कोई भी कस्टमर कल यानी 23 मार्च को दिए गए समय के दौरान यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। हालांकि, यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करके पेमेंट की जा सकती है। इसके साथ-साथ व्यक्ति ATM मशीन पर जाकर कैश निकालकर भी पेमेंट कर सकता है।

कितने लोग यूज करते हैं SBI की डिजिटल सर्विसेज?

विज्ञापन

आपको बता दें कि अपनी तीसरी तिमाही रिजल्‍ट में SBI ने कहा था कि उसके पास भारत में 81,000+ BC आउटलेट के साथ 22,400+ ब्रांच और 65,000+ एटीएम / ADWM का फैला हुआ नेटवर्क है। इसके साथ-साथ बैंक की इंटरनेट बैंकिंग का 125 मिलियन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का 133 मिलियन कस्टमर्स इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, तीसरी तिमाही के दौरान SBI में YONO के माध्यम से 59% अकाउंट खुले हैं और इनपर कुल मिलाकर 7.05 करोड़ से ज्‍यादा यूजर्स रजिस्‍टर्ड हैं।

जानकारी के लिए कहां करें संपर्क?

अगर कस्टमर्स को किसी भी तरह की दिक्कत आती है या कोई जानकारी लेनी होती है तो बैंक ने इसके लिए भी रास्ता बताया है। बैंक के मुताबिक, कस्टमर इस तरह की किसी भी सुविधा के लिए SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा, SBI की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ