State Bank of India Online Service Down: आज यानी 23 मार्च, शनिवार को देश भर के सभी बैंक चौथे शनिवार के कारण बंद है। इनमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक सरकारी छुट्टी होने के कारण बंद है और ग्राहकों के पास लेनदेन करने के लिए ऑनलाइन सुविधा कुछ ही घंटों तक रहने वाली है। जबकि, एक घंटे के लिए इस सुविधा पर रोक लग जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पहले ही सूचना दे दी गई है कि वो 23 मार्च, 2024 को कुछ समय के लिए अपने डिजिटल चैनल को अनुपलब्ध कर देंगे।
ऐसे में SBI के ग्राहकों के पास कुछ सेवाएं होंगी जिनका वो इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, लेकिन लेनदेन के लिए दूसरे विकल्प भी हैं जिनका इस्तेमाल कर ग्राहक पैसे निकाल सकते हैं और एक दूसरे को भेज भी सकते हैं। आइए जानते हैं कि एसबीआई की कौन सी सेवाएं 1 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होंगी और किन डिजिटल चैनल के इस्तेमाल से आप लेनदेन कर सकेंगे।
कौन सी सेवाएं नहीं होंगी उपलब्ध
- एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग
- योनो लाइट
- योनो बिजनेस वेब
- मोबाइल ऐप
- योनो
- यूपीआई
SBI के डाउनटाइम का समय
SBI के ग्राहक आज यानी 23 मार्च 2024 को कुछ घंटे के लिए डिजिटल चैनल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब, मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई की सेवाओं का इस्तेमाल 01:10 बजे IST और 02:10 बजे IST के बीच नहीं कर सकेंगे।
डाउनटाइम के दौरान ऐसे करें लेनदेन
SBI के ग्राहक 01:10 बजे IST और 02:10 बजे IST के बीच अगर कहीं लेनदेन करना चाहते हैं तो वो यूपीआई लाइट और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई लाइट एक नया पेमेंट समाधान है जिसके जरिए आप कम मूल्य का लेनदेन कर सकते हैं।
UPI लाइट कैसे इनेबल करें?
Step 1: यूजर को पहले अपना UPI ऐप ओपन करना होगा।
Step 2: होम स्क्रीन पर आपको UPI LITE इनेबल करने का ऑप्शन मिलेगा।
Step 3: ऑप्शन पर क्लिक कर नियम और शर्तों को पढ़ने के बाद स्वीकार करें।
Step 4: UPI LITE में जोड़ने के लिए राशि दर्ज करने के साथ बैंक खाता चुनें।
Step 5: अब UPI पिन को दर्ज करें और इस तरह से सफलतापूर्वक UPI LITE इनेबल हो जाएगा।
UPI लाइट से कैसे लेनदेन करें?
यूपीआई लाइट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए फोन में ऐप को ओपन करें। होम स्क्रीन पर दिख रहे PAY का ऑप्शन चुनें। यहां पर राशि दर्ज करें। अब आपके यूपीआई लाइट बैलेंस से पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इस प्रोसेस के तहत आपको यूपीआई पिन को भी दर्ज नहीं करना होगा। बिना यूपीआई पिन के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- संडे के दिन भी क्यों खुले रहेंगे बैंक? पिछली बार कब हुआ था ऐसा?
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
33 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
46 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines