Startup Tax Exemption India: 1 फरवरी को भारत सरकार ने यूनियन बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के केंद्रीय बजट में स्टार्टअप्स के लिए एक जरूरी एनाउंसमेंट की है। उन्होंने कहा कि अब 1 अप्रैल 2030 तक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स को टैक्स छूट का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह फैसला भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है। सरकार की यह पॉलिसी भारत को ग्लोबल स्टार्टअप हब बनाने में मदद करेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारतीय स्टार्टअप को बड़ी राहत
DPIIT (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80-IAC के तहत कर छूट दी जाती है। इस छूट के तहत स्टार्टअप्स को उनके रजिस्ट्रेशन के पहले 10 सालों में से लगातार तीन सालों तक 100% कर छूट मिल सकती है।
बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हम भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए सपोर्ट जारी रखेंगे। मैं स्टार्टअप्स के लिए कर लाभ की समयसीमा को पांच साल बढ़ाने का प्रस्ताव रखती हूं, जिससे 1 अप्रैल 2030 तक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स को यह लाभ मिल सके। इस फैसले को स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे नए एंटरप्रेन्योर को फाइनेंशियली बहुत राहत मिलेगी और इन्वेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ेगा।
Representative Image (Pixabay)
स्टार्टअप्स को कैसे होगा फायदा?
आर्थिक कानून अभ्यास (Economic Laws Practice) के पार्टनर राहुल चर्च के अनुसार, स्टार्टअप्स को यह कर छूट तभी मिलेगी जब वे DPIIT से मान्यता प्राप्त हों। इसके साथ ही किसी भी फाइनेंशियल ईयर में उनका ईयरली टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा न हो।
रस्तोगी चेम्बर्स के फाउंडर अभिषेक ए. रस्तोगी ने कहा कि यह फैसला स्टार्टअप्स को इस जरूरी टैक्स बेनिफिट्स के लायक बनाएगा, जिससे उनके शुरुआती सालों में कैश फ्लो और प्रोफिटेबिलिटी में सुधार होगा।
इन्वेस्टर्स के लिए फायदेमंद
क्राइसकैपिटल (ChrysCapital) के पार्टनर और COO एशले मेनेजेस ने कहा कि यह एक्स्ट्रा टाइम लिमिट युवा स्टार्टअप्स को स्टेबल पॉलिसी फ्रेमवर्क देगी। इससे वे अपने बिजनेस को बढ़ा सकेंगे, जॉब जनरेट कर सकेंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था में विकास होगा। इसी के साथ सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ (FoFs) भी शुरू करने की घोषणा की है, जिससे स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें – भारत कैसे बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क? इस देश को छोड़ेगा पीछे
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
11 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
11 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
17 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
18 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
19 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
19 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines