Tips for Online Business : ऑनलाइन बिजनेस के लिए खुद की वेबसाइट या ऐप अच्छा ऑप्शन माना जाता है। लेकिन इसके लिए काफी रकम खर्च करनी होती है। ऐसे में मौजूदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा, मिशो आदि के जरिए अपने प्रोडक्ट बेचकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हालांकि इन प्लेटफॉर्म पर बिजनेस करने के लिए कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है।
सामान खरीदकर भी बेच सकते हैं
इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिजनेस करने के लिए जरूरी नहीं कि आपको अपने प्रोडक्ट बनाकर ही बेचने होंगे। आप किसी कंपनी से थोक में सामान खरीदकर उन्हें इन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं। यह सर्विस बिजनेस होता है। इन प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर लोग इसी तरह का बिजनेस करते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती। कोई भी शख्स थोड़ी सी जगह में ऑनलाइन प्रोडक्ट बेच सकता है। सिर्फ इतनी जगह की जरूरत पड़ती है जितने में प्रोडक्ट आ जाएं।
Online Business Tips
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
इन प्लेटफॉर्म पर बिजनेस करने के लिए यहां सेलर अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
- फोन नंबर
- ई-मेल आईडी
- GST रजिस्ट्रेशन नंबर
- बैंक अकाउंट
यह है शुरुआत का तरीका
मान लीजिए आप Amazon के जरिए प्रोडक्ट बेचकर बिजनेस करना चाहते हैं। ऐसे में आपको यहां सेलर अकाउंट बनवाना होगा। इसे इस प्रकार बनाएं:
- Amazon की ऑफिशियल वेबसाइट amazon.in पर जाएं। यहां ऊपर राइट कॉर्नर में लिखे Hello, sign in पर जाएं। यहां क्लिक नहीं करना है।
- अब आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे। इसमें लिखे Create your free business account पर क्लिक करें।
- अब जो पेज खुलेगा वहां Create a free account लिखा दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी टाइप करनी होगी। कुछ और प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना अकाउंट बनाना होगा।
- जब अकाउंट बन जाएगा तो आपको अपने प्रोडक्ट लिस्ट करने होंगे। प्रोडक्ट लिस्ट करने में कोई भी परेशानी आए तो कस्टमर केयर को फोन करके मदद ले सकते हैं।
इन प्लेटफॉर्म के ये हैं फायदे
- बिजनेस के लिए किसी दुकान या गोदाम की जरूरत नहीं होती। घर से भी काम कर सकते हैं।
- वेबसाइट या प्रोडक्ट के प्रचार के लिए खुद एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। सारा खर्च ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से होता है।
- कंपनी की तरफ से समय-समय पर सेल और दूसरे ऑफर आते रहते हैं जिससे बिक्री बढ़ती रहती है।
यह भी पढ़ें : बिजनेस शुरू करने का है प्लान? घर बैठे बनाएं कंपनी, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस
इन प्लेटफॉर्म के ये हैं नुकसान
- प्रोडक्ट बिकने से आई रकम को ये कंपनियां तुरंत सेलर को नहीं देतीं। 15 दिन या 1 महीने तक की बिक्री का पैसा ये प्लेटफॉर्म अपने पास रखते हैं। इसके बाद अपना कमीशन काटकर रकम को सेलर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देती हैं।
- कमीशन के रूप में कमाई का एक बड़ा हिस्सा (30% तक) इन कंपनियों के पास चला जाता है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
14 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
16 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
18 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines