Srikanth Bolla : नाम: श्रीकांत बोल्ला, उम्र: 33 साल, पढ़ाई: अमेरिका की MIT (Massachusetts Institute of Technology) से मैनेजमेंट साइंस में डिग्री, पेशा: बिजनेसमैन, 500 करोड़ की कंपनी के मालिक।
यह पढ़कर आपको लगेगा कि यह कोई फिल्मी कहानी है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह कहानी है 1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्में श्रीकांत बेल्ला की। श्रीकांत का बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा। वह बचपन से ही देख पाने में सक्षम नहीं हैं। इस कारण उनके दोस्त उनका मजाक बनाया करते थे।
12वीं में आए थे 98 फीसदी अंक
श्रीकांत को 12वीं में 98 फीसदी अंक मिले थे। पढ़ाई के लिए भी उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसमें उन्हें जीत भी मिली। बाद में वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका की Massachusetts Institute of Technology गए। वहां ग्रेजुएशन करने वाले पहले इंटरनेशनल विजुअली चैलेंज्ड स्टूडेंट बने। इसके बाद अमेरिका ने इन्हें काम करने भी मौका दिया लेकिन बोला शुरू से ही कुछ अलग करने का सपना देख रहे थे।
अब बात उनके बिजनेस के सफर की
जिस समय श्रीकांत का जन्म हुआ, उस समय उनके परिवार का आय 1600 रुपये थी। वह पढ़ाई के लिए संघर्ष करते रहे और उनका संघर्ष कामयाब भी हुआ। अमेरिका से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जॉब करने के बजाए बिजनेस करने और इसमें अपने जैसे दिव्यांगों को मौका देने के बारे में सोचा। वह अमेरिका से वापस घर लौट आए।
साल 2011 : घर वापस लौटने पर श्रीकांत ने Samanvai Center for Children with Multiple Disabilities की शुरुआत की। इसमें उन्होंने दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई करने की सुविधा दी।
साल 2012 : इस साल श्रीकांत ने बोलैंट इंडस्ट्रीज की शुरुआत की। यह कंपनी प्राकृतिक पत्तों और रीसाइकल पेपर से इको फ्रेंडली डिस्पोजेबल प्रोडक्ट बनाती है। यही नहीं, यह कंपनी दिव्यांग लोगों को रोजगार भी देती है। उनकी इस कंपनी में काफी कर्मचारी दिव्यांग हैं। उनके इस बिजनेस आइडिया ने कई इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और इनके बिजनेस में फंडिंग की। आज इस कंपनी की वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपये है।
अमेरिका से की पढ़ाई
फोर्ब्स में हुए शामिल
श्रीकांत देश-दुनिया के कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें साल 2017 में ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट में जगह मिली। उस समय एशिया से चयनित होने वाले 3 भारतीयों में से वे एक थे। यही नहीं, उन्हें सीआईआई इमर्जिंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2016, ईसीएलआईएफ मलेशिया इमर्जिंग लीडरशिप अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। साल 2021 में श्रीकांत को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल किया गया था।
यह भी पढ़ें : Kriti Sanon: नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन और राजकुमार राव में क्या है ‘खास कनेक्शन’, जिससे दोनों हैं अनजान
10 मई को रिलीज होगी फिल्म
श्रीकांत ने साल 2022 में वीरा स्वाति से शादी की थी। वह एक बच्ची के पिता हैं। श्रीकांत के जीवन पर बनी यह फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
3 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
4 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
5 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
6 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
12 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
12 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines