FD पर मिल रहा है 8.05% तक ब्याज, डेडलाइन खत्म होने से पहले उठाएं लाभ

Fixed Deposit Schemes 2025: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए कुछ अच्छे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, तो इस स्टोरी में आपकी तलाश कुछ हद तक पूरी हो सकती है।

FD Vs SCSS

Special FD Interest Rate: बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव करते रहते हैं। कुछ बैंक लिमिटेड पीरियड के लिए FD पर हाई इंटरेस्ट रेट भी ऑफर करते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के साथ-साथ इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक भी अपने ग्राहकों को FD पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं।

विज्ञापन

एसबीआई स्पेशल डिपॉजिट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को कई तरह की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें से कुछ डेडलाइन वाली हैं, यानी उनका लाभ केवल सीमित समय तक ही उठाया जा सकता है। एसबीआई अमृत कलश और एसबीआई अमृत वृष्टि ऐसी ही स्कीम्स हैं।

विज्ञापन

Amrit Vrishti

444 दिनों वाली इस स्पेशल टेन्योर स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को FD पर 7.25% की दर से ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75% है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

SBI Amrit Kalash

400 दिन की स्पेशल टेन्योर स्कीम सामान्य नागरिकों के लिए 7.10% की ब्याज दर प्रदान करती है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.60% है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक वैध रहेगी।

विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक

Utsav Callable FD बैंक की एक विशेष एफडी योजना है, जिसमें मैच्योरिटी पीरियड के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। IDBI बैंक की उत्सव कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट अब 555 दिनों के नए टेन्योर के साथ उपलब्ध है। इसके तहत सामान्य नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% की दर से ब्याज मिलता है। यह 15 फरवरी, 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है। ऐसे ही उत्सव FD स्कीम को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक ने अपनी विशेष सावधि जमा (FD) योजनाओं, IND Supreme 300 Days और IND Super 400 Days की समयसीमा को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दिया है। IND सुपर 400 डेज सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% तक की ब्याज दरें प्रदान करती है। जबकि IND सुप्रीम 300 डेज के तहत सुपर सीनियर सिटीजन को प्रतिवर्ष 7.80% की दर से ब्याज मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ