हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sovereign Gold: आज से सरकार सस्ते बेचने जा रही है सोना, दाम जान कर हैरान हो जाएंगे आप

विज्ञापन

Sovereign Gold: अगर आप भी होली के मौके पर सस्ते में सोना खरीदाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। आज से अगले पांच दिनों तक आपके पास बाजार से सस्ते रेट पर सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। दरअसल केंद्र सरकार आज से सस्ते रेट पर सोना बेचने जा रही है जो शुक्रवार यानी 10 मार्च  तक चलेगी। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी श्रृंखला के तहत इन दिनों सोना बेच रही है।

अब 5511 रुपये में खरीदें एक ग्राम गोल्ड

इस सीरीज के तहत कोई ​भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड (Sovereign Gold) को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,561 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,561 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिल रहा है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,511 रुपये देना पड़ेगा। ऐसे में आपके और निवेशकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका है।

और पढ़िए – Petrol Diesel Price 6 March 2023 : क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच जानें पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत

अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो (Sovereign Gold Bond Scheme Details) निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।

अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:- SBI, Post Office समेत ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को RD पर दे रहे हैं टॉप की ब्याज

आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।

सॉवरेन गोल्ड योजना की अहम बातें

  • गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold) के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
  • ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
  • बॉन्डों की बिक्री स्माल फाइनेंस और पेमेंट बैंकों को छोड़कर शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के जरिए होगी।
  • निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलेगा।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें