Gold News : अगर आप भी बाजार से सस्ता और सरकारी रेट पर सोना खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास आज आखिरी मौका है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 11 सितंबर 2023 से सस्ते रेट पर सोना बेच ही है, जिसका आज आखिरी दिन है।
आपको बता दें कि पिछले सोमवार यानी 11 सितंबर से आरबीआई चालू वित्त वर्ष सॉवरेन 2023-24 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) की शुरुआत की थी जिसका आज शुक्रवार यानी 15 सितंबर को आखिरी दिन है। इस स्कीम के तहत सरकार ऑनलाइन सोने की खरीददारी पर लोगों को डिस्कॉउंट भी दे रही है।
अब 5,923 रुपये में खरीदें एक ग्राम गोल्ड
इस स्कीम के तहत कोई भी निवेशक गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकता है। आरबीआई ने इसके लिए इश्यू प्राइज 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,923 रुपये तय की गई है। इतना ही नहीं आरबीआई ऑनलाइन खरीददारी पर डिस्काउंट भी दे रही है। आरबीआई इस स्कीम के तरह ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट दे रही है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,873 रुपये देना होंगे।
निवेशक इस स्कीम के तहत गोल्ड बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाक घर, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज, NSE और BSE से खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री नहीं होती है।
इसमें निवेशक एक ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलोग्राम तक गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता हैं। वहीं ट्रस्ट या फिर किसी संस्था मैक्सिमम 20 किग्रा तक गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है।
आपको बता दें आरबीआई की ओर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड है। केंद्र सरकार की पहल पर आरबीआई ने साल 2015 में इसकी शुरुआत की थी।
और पढ़िए – Gold में निवेश का गोल्डेन मौका, दिवाली तक 64000 रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम !
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी बड़ी बातें
- गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold) के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
- ऑनलाइन खरीददारी पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलता है।
- इस स्कीम के तहत निवेशकों को हर छमाही 2.5 प्रतिशत सालाना की दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलता है।
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल है, लेकिन निवेश कुछ विशेष परिस्थिति में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने सकते हैं। पैसा निकालने के लिए मिनिमस 5 साल होना जरूरी है।
और पढ़िए – Gold News: क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, कैसे करें पहचान ?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines