Sovereign Gold: सोने के दाम में लगातार तेजी के बीच सरकार आज से सस्ते दर पर सोना बेचने जा रही है। ऐसे अगर आप भी बाजार से सस्ते दर पर सोना खरीदाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। आज से अगले पांच दिनों तक आपके पास बाजार से सस्ते रेट पर सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। दरअसल केंद्र सरकार आज से सस्ते रेट पर सोना बेचने जा रही है जो आज सोमवार यानी 19 जून 2023 से शुरू होकर शुक्रवार 23 जून 2023 तक चलेगी।
दरअसल सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एसजीबी (SGB) की दो किस्तें लाने का फैसला लिया है। साल 2023-24 सीरीज I के लिए सब्सक्रिप्शन की तारीख 19 से 23 जून 2023 है। वहीं, दूसरी सीरीज 11 से 15 सितंबर 2023 में आएगी।
अब 5,926 रुपये में खरीदें एक ग्राम गोल्ड
इसके तरह कोई भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड (Sovereign Gold) को खरीद सकता है। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,926 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,926 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिल रहा है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,876 रुपये देना पड़ेगा। ऐसे में आपके और निवेशकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीद सकती हैं।
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।
और पढ़िए –
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी बड़ी बातें
- गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold) के भाव सब्सक्रिप्शन अवधि के पिछले हफ्ते के अंतिम तीन वर्किंग डेज में 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसतन भाव के आधार पर तय किए जाते हैं। 999 शुद्धता वाले गोल्ड के भाव इंडियन बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) प्रकाशित करती है।
- ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करने पर निवेशकों कों 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
- बॉन्डों की बिक्री स्माल फाइनेंस और पेमेंट बैंकों को छोड़कर शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, चुनिंदा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के जरिए होगी।
- निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज मिलेगा।
संबंधित खबरें
Vijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 hr agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 hr agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
10 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
15 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
15 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
16 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
17 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
18 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
21 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines