नई दिल्ली: केंद्र ने भारतीय मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं को एक ‘ट्रोजन’ वायरस से सावधान रहने की सलाह दी है। बताया गया है कि इसे अनइंस्टॉल करना मुश्किल है। यह पैसों की मांग करता है और एक एंड्रॉइड फोन को एन्क्रिप्ट कर सकता है। यह संवेदनशील ग्राहक डेटा को खतरे में डाल सकता है और साथ ही बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की क्षमता रखता है।
अभी पढ़ें – उन टॉप 10 शहरों के नामों के बारे में जानें, जहां रहते हैं सबसे अधिक करोड़पति
SOVA एंड्रॉइड ट्रोजन का उपयोग
साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए काम कर रहे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नोडल एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) द्वारा 10 सितंबर को एडवाइजरी जारी की गई थी। बताया था, ‘सीईआरटी-इन को बताया गया है कि भारतीय बैंकिंग ग्राहकों को SOVA एंड्रॉइड ट्रोजन का उपयोग करके एक नए प्रकार के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर अभियान द्वारा लक्षित किया जा रहा है।’
अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद भारत का नंबर
एडवाइजरी में कहा गया है कि मैलवेयर का पहला संस्करण सितंबर 2021 में अवैध रूप से बेचा जा रहा था। तब इसमें की लॉगिंग, कुकीज चुराने और ऐप्स में छेड़खानी से लेकर उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड प्राप्त करने की क्षमता थी। शुरुआत में इसने अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे कुछ ही देशों को निशाना बनाया, हालांकि जुलाई 2022 में भारत भी सूची में आ गया।
केंद्रीय साइबर एजेंसी ने अपनी एडवाइजरी में जानकारी दी है कि SOVA Virus का लेटेस्ट वर्जन फर्जी एंड्रॉयड ऐप में छिपकर मोबाइल यूजर्स के अकाउंट में घुस जाता है। इन ऐप्स में क्रोम, अमेज़ॅन, NFT जैसे लोकप्रिय ऐप्स का लोगो है, जिससे यूजर्स गुमराह हो जाते हैं। उन्हें इन ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया जाता है और बाद में मोबाइल से डेटा चुरा लिया जाता है।
अभी पढ़ें – शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 339 तो और Nifty 100 अंक लुढ़का
सीईआरटी-इन की सलाह में चेतावनी दी गई है कि अपडेट SOVA अब 200 से अधिक मोबाइल एप्लिकेशन को लक्षित कर रहा है, जिसमें बैंकिंग ऐप और क्रिप्टो एक्सचेंज/वॉलेट शामिल हैं।
सलाह दी गई है कि सिर्फ आधिकारिक प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। कहा गया कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले सभी उसकी सारी जानकारी ले लें।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines