Gold-Silver Price: 24 घंटे में 85000 रुपये गिरा चांदी का भाव, सोना ने भी दिया निवेशकों को झटका

गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी पहली बार चार लाख का आंकड़ा पार कर 4.20 लाख तक उछली थी, वहीं सोना भी 16,000 रुपये के उछाल पर नया रिकॉर्ड बना चुका था.

Gold-silver price
विज्ञापन

सोना-चांदी की कीमतों का बुलबुला उस समय फूट पड़ा जब, बीते 24 घंटें में इन कीमती धातुओं के भाव में अचानक गिरावट दर्ज की गई. गोल्ड और सिल्वर अपने ऑल टाइम प्राइस से काफी नीचे गिर गए, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है. वहीं, शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए ये राहत की खबर है. चांदी ने 24 घंटे में 85000 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की. गुरुवार को 4.20 लाख प्रति किलोग्राम की कीमत छूने के बाद एमसीएक्स पर मार्च वायदा चांदी दोपहर 3.30 बजे 3.35 लाख रुपये तक लुढ़क गई.

वहीं, सोने की कीमत भी शुक्रवार का काफी गिर गई. 193,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचने के बाद गोल्ड सीधा 25500 रुपये नीचे आकर 1,67,406 पर पहुंच गया. इस अचानक क्रैश ने निवेशकों को हिलाकर रख दिया, जबकि ज्वेलर्स और छोटे खरीदारों को राहत की सांस मिली.

विज्ञापन

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?


गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी पहली बार चार लाख का आंकड़ा पार कर 4.20 लाख तक उछली थी, वहीं सोना भी 16,000 रुपये के उछाल पर नया रिकॉर्ड बना चुका था. लेकिन शुक्रवार को मुनाफावसूली की भारी बिकवाली ने बाजार की सारी चमक छीन ली. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने शिखर पर मुनाफा कटौती शुरू कर दी, जिससे दबाव बढ़ा.

इस वजह से भी गिरी चांदी


शॉर्ट सेलर्स ने चांदी में खास तौर पर सक्रियता दिखाई, जिसने गिरावट को और गहरा दिया. वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों ने भी सुरक्षित निवेश की मांग घटा दी. ईटीएफ निवेशकों को भी इस झटके से बचाव न मिला. शेयर बाजार बंद होते तक आईसीआईसीआई सिल्वर ईटीएफ में 20 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निप्पॉन इंडिया और टाटा सिल्वर ईटीएफ में भी दोहरे अंकों का नुकसान हुआ.गोल्ड ईटीएफ भी 10-15 प्रतिशत तक फिसले.

विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और अन्य सर्राफा केंद्रों पर खुदरा भावों में भी आई गिरावट ने खरीदारी का मौका दिया, लेकिन उतार-चढ़ाव की आशंका बनी हुई है. विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राजनीति और वैश्विक आर्थिक संकेतक बाजार को प्रभावित करते रहेंगे. निवेश सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि यह गिरावट खरीदारी का सुनहरा अवसर हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. लंबी अवधि के निवेशक सस्ते दामों पर सोना-चांदी जमा कर सकते हैं, जबकि अल्पकालिक ट्रेडर्स को सतर्क रहने की नसीहत दी गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ