Smartphone Clean Tips and Tricks: कई बार हमें फोन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इनमें सबसे आम समस्याएं जैसे फोन का डिस्प्ले सही से न दिखना, साउंड क्लीयर नहीं आना, कैमरा का सही से न चलना आदि शामिल है। इन सब समस्या होने के पीछे की वजह कहीं न कहीं हमारे द्वारा की गई सफाई की गलती भी हो सकती है।
जी हां, फोन की सफाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप गलती कर बैठते हैं तो फोन में कई तरह की समस्या हो सकती है।
फोन की सफाई करनी जरूरी
कुछ समय बाद फोन में कई तरह की गंदगी जमा हो जाती है और फिर नया फोन भी पुराना दिखने लगता है। ऐसे में अपने फोन को साफ करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। अगर आपके फोन में गंदगी जम जाती है, तो आप इसे साफ करके नया जैसा बना सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है और फोन (Smartphone Tips and Tricks) को इस्तेमाल करते समय गलतियां करने से बचना है, वरना आपका फोन खराब भी हो सकता है।
इन चीजों से नहीं करें फोन की सफाई
- फोन को कभी-भी लिक्विड से सफाई नहीं करनी चाहिए, इससे आपके फोन का स्पीकर और माइक डैमेज हो सकता है। इसके अलावा लिक्विड से फोन के अंदर के पार्ट भी खराब हो सकते हैं।
- फोन को साफ करते समय किसी भी प्रकार की नुकीली पिन का यूज न करें, क्योंकि ज्यादातर लोग स्पीकर माइक्रोफोन में धूल या गंदगी को साफ करने के लिए नुकीली वस्तु का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपके फोन कवर या स्क्रीन पर खरोंच आ सकती हैं।
- स्मार्टफोन के स्क्रीन और बैक कवर को किसी भारी चीजों से कभी भी साफ न करें, इससे आपके फोन की चमक खत्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Smartphone में नहीं चला रहा इंटरनेट तो ऐसे करें UPI का इस्तेमाल
इन चीजों से साफ करें अपना फोन
फोन को साफ करने के लिए सॉफ्ट कपड़े या फिर माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं आता है। आप चाहें तो मार्केट फोन क्लीन किट को भी खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो के जरिए आप फोन को साफ करने के तरीके भी सीख सकते हैं।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
10 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
12 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
13 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
17 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines