PPF, SSY और KVP पर बढ़ेगा ब्याज या मिलेगा झटका? 30 सितंबर को सरकार लेगी बड़ा फैसला

30 सितंबर को सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए PPF, सुकन्या समृद्धि और KVP जैसी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की नई ब्याज दरों का ऐलान करेगी. जानें एक्सपर्ट्स की राय और मौजूदा ब्याज दरें.

Small Savings Interest Rates Revision PPF Sukanya Samriddhi Concept

Post Office Interest Rates October-December 2026: दिवाली से पहले पोस्ट ऑफिस निवेशकों को मिलेगी खुशखबरी? जानें संभावित ब्याज दरें (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

विज्ञापन

अगर आपने भी PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) या किसान विकास पत्र (KVP) जैसी सरकारी छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) में पैसा जमा कर रखा है, तो 30 सितंबर 2026 की तारीख आपके लिए बहुत अहम होने वाली है. 30 सितंबर को सरकार साल की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2026 के लिए छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान करने जा रही है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार आपका ब्याज बढ़ेगा या दरें पुरानी वाली ही रहेंगी? आइए, जानते हैं कि एक्सपर्ट्स का क्या कहना है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

क्या इस बार ब्याज दरें बढ़ेंगी?

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत के मुताबिक, इस बार ब्याज दरों में या तो कोई बदलाव नहीं होगा (Status Quo) या फिर हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके पीछे की वजह ये है क‍ि सरकार जब भी इन योजनाओं पर ब्याज दरें तय करती है, तो वह सरकारी बॉन्ड यील्ड (Government Securities Yield) को देखती है.

जून के आखिर में 10 साल वाले सरकारी बॉन्ड का यील्ड 6.74% था. 22 सितंबर तक यह बढ़कर 7.05% पर पहुंच गया है, यानी लगभग 31 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

क्‍योंक‍ि बॉन्ड यील्ड में थोड़ा उछाल आया है, इसलिए इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार ब्याज दरों को घटाएगी तो बिल्कुल नहीं, बल्कि थोड़ा बढ़ा सकती है या फिर स्थिर रख सकती है.

फिलहाल किस स्कीम पर कितना मिल रहा है ब्याज?
30 जून को हुई पिछली समीक्षा में सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. अभी आपको पोस्ट ऑफिस की मुख्य योजनाओं पर ये ब्याज दरें मिल रही हैं:

विज्ञापन

निवेशकों के लिए क्यों खास है 30 सितंबर का ऐलान?
PPF और सुकन्या जैसी योजनाएं 15-21 साल के लंबे समय के लिए होती हैं. इसमें ब्याज दरों में 0.10% या 0.20% की भी बढ़ोतरी लंबे समय में आपके मैच्योरिटी फंड को हजारों-लाखों रुपये बढ़ा सकती है. KVP में मिलने वाली ब्याज दर सीधे तौर पर इस बात से जुड़ी होती है कि आपका पैसा कितने महीनों में दोगुना होगा. अगर ब्याज दर बढ़ती है, तो पैसे दोगुने होने का समय घट जाएगा.

अंतिम फैसला 30 सितंबर 2026 को वित्त मंत्रालय (Department of Economic Affairs) से जारी अधिसूचना के बाद ही साफ होगा. लेकिन अगर आप नई एफडी या छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो 30 सितंबर तक का इंतजार करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ