हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Small Saving Scheme में करते हैं निवेश? तो जल्दी 30 सितंबर से पहले कर लें ये काम

विज्ञापन

Small Saving Scheme: आज के समय में ज्यादातर लोग योजनाओं में निवेश करते हैं। अगर पीएफ, सुकन्या समृद्धि या अन्य तरह की छोटी बचत योजनाओं के तहत आपका भी खाता है या फिर आप इसमें निवेश करते हैं तो केवाईसी जरूर करवा लें। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने 31 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके मुताबिक छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड देना जरूरी है।

30 सितंबर से पहले करें जमा

नोटिफिकेशन की मानें तो जिनका स्मॉल सेविंग स्कीम में खाता खुला है। उनके लिए आधार और पैन कार्ड को जमा करवाना जरूरी है। ऐसे न करने आपका खाता फ्रीज किया जा सकता है।

किन्हें जमा करना होगा आधार-पैन कार्ड?

नोटिफिकेशन के अनुसार उन स्मॉल सेविंग स्कीम के निवेशकों को आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज जमा नहीं करने होंगे जिन्होंने खाता खुलवाने के दौरान इन्हें सबमिट कर दिया था। जबकि, जिन निवेशकर्ता ने ऐसा नहीं किया उनके लिए आधार और पैन कार्ड को 30 सितंबर तक जमा करना अनिवार्य है।

इनके लिए दस्तावेज जमा करवाने जरूरी

केनरा बैंक की वेबसाइट के अनुसार ऐसे निवेशक जिन्होंने 1 अप्रैल 2023 से स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश किया है, उन नए यूजर्स के लिए पैन कार्ड को जमा करना जरूरी कर दिया गया है। इससे साफ है कि 1 अप्रैल 2023 के बाद खुले स्मॉल बचत योजना में खाते के लिए आधार को जमा करना जरूरी नहीं है। जबकि, पैन कार्ड को 30 सितंबर 2023 तक जमा करना बेहद जरूरी है।

कौन सी छोटी बचत योजनाएं शामिल?

  1. डाकघर की योजनाएं
  2. डाकघर एफडी अकाउंट
  3. डाकघर आरडी अकाउंट
  4. डाकघर मासिक आय योजना
  5. सुकन्या समृद्धि योजना
  6. डाकघर टीडी अकाउंट
  7. महिला सम्मान बचत पत्र
  8. डाकघर पीपीएफ अकाउंट
  9. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
  10. किसान विकास पत्र (केवीपी)

अगर आपके खाते से आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं है तो जल्दी 30 सितंबर 2023 तक ये काम कर लें। ऐसा न करने पर आपके खाते को सस्पेंड कर दिया जाएगा। ऐसे में लेन-देन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए 30 सितंबर से पहले ये काम जरूर कर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें