Slone Infosystems share dips after bumper debut : शुक्रवार को आईटी हार्डवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी Slone Infosystems की शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई। शेयर 50 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। हालांकि इसके लिस्ट होने के बाद मुनाफावसूली भी देखी गई और निवेशक शेयर बेचने लगे। इससे शेयर की कीमत लिस्ट होने के दो घंटे में ही 8 फीसदी गिर गई। वहीं आज 4 कंपनियों के IPO निवेश के लिए खुल गए हैं और 4 में निवेश करने का आखिरी दिन है।
79 रुपये थी कीमत, 118 पर हुआ लिस्ट
इस कंपनी के शेयर की कीमत 79 रुपये थी। शुक्रवार को यह 50 फीसदी प्रीमियम के साथ 118.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। हालांकि इसके लिस्ट होने के बाद से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। दो घंटे में ही इसकी कीमत करीब 8 फीसदी गिरकर 112.60 रुपये रह गई।
आज इन कंपनियों का खुला IPO
आज यानी शुक्रवार को 4 कंपनियों का IPO निवेशकों के लिए खुल गया। इसमें Aztec Fluids & Machinery, ABS Marine Services, Premier Roadlines और Piotex Industries शामिल हैं। इनमें ABS Marine Services के IPO की लिस्टिंग 21 मई को और बाकी तीन कंपनियों के IPO की लिस्टिंग 17 मई को होगी। एक निवेशक को चारों कंपनियों का एक-एक लॉट ही बुक कराने को मिलेगा। एक लॉट की वैल्यू 1,12,800 रुपये से 1,47,000 रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें : Paytm ने लेंडिंग पार्टनर के लोन गारंटी की खबरों का किया खंडन, शेयरों में दिखी 5 फीसदी की तेजी
इनमें निवेश का आखिरी दिन
आज 4 कंपनियों में निवेश का आखिरी दिन है। इनका IPO आज शाम को बंद हो जाएगा। अगर आपने अभी इन कंपनियों का IPO बुक नहीं कराया है तो बुक करा सकते हैं। जिन कंपनियों के IPO का आज आखिरी दिन है उनमें TBO Tek, Aadhar Housing Finance, TGIF Agribusiness और Silkflex Polymers शामिल हैं। चारों कंपनियों के IPO की लिस्टिंग 15 मई को होगी। TBO Tek और Aadhar Housing Finance को छोड़ बाकी दोनों में एक निवेशक एक-एक ही लॉट बुक करा सकेगा। TBO Tek के एक लॉट में 16 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,720 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है। वहीं Aadhar Housing Finance के एक लॉट में 47 शेयर हैं जिनकी वैल्यू 14,805 रुपये है। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है। बाकी दोनों के एक निवेश को एक लॉट ही बुक कराने की अनुमति होगी। इनमें Silkflex Polymers के एक लॉट की वैल्यू 1,04,000 रुपये और TGIF Agribusiness के एक लॉट की वैल्यू 1,11,600 रुपये है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
5 mins agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
3 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines