SIP या Lump Sum, जानिए क्या है म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे सही तरीका

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आप MF में निवेश के विकल्प SIP और Lump Sum के बीच कंफ्यूज हैं तो आइए समझते हैं कि इन दोनों ऑप्शन में से कौन सा आपके लिए बेस्ट है…

Mutual Fund

म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका चुनना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होता है। आमतौर पर दो विकल्प होते हैं, SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और Lump Sum (एकमुश्त निवेश)। दोनों के अपने फायदे और चुनौतियाँ होती हैं। आपके लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सही तरीका क्या है ये पूरी तरह से आपकी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि SIP और एकमुश्त निवेश में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा बेहतर हो सकता है…

विज्ञापन

SIP क्या है?

SIP का मतलब है हर महीने (या हफ्ते/त्रैमासिक) थोड़ी-थोड़ी रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करना। SIP में आप नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश करते हैं, जैसे ₹500 या ₹1000। इससे आप धीरे-धीरे बाजार में निवेश करते हैं, और लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं।

विज्ञापन

SIP के फायदे:

  • रुपी-कॉस्ट एवरेजिंग: बाजार ऊपर-नीचे होता रहता है। SIP से जब दाम कम होते हैं, तो आपको ज्यादा यूनिट मिलती हैं और जब दाम ज्यादा होते हैं, तो कम यूनिट मिलती हैं। इससे आपकी लागत औसतन सही रहती है।
  • छोटे निवेश से शुरुआत: SIP में आप ₹100 जैसी छोटी राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं। यह नए निवेशकों के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • डिसिप्लिन: SIP से हर महीने एक तय रकम निवेश होती है, जिससे निवेश की आदत बनती है।
  • कम रिस्क: चूंकि आप धीरे-धीरे निवेश करते हैं, तो बाजार की तेजी और गिरावट का असर कम होता है।

Lump Sum क्या है?

Lump Sum में आप एक साथ बड़ी रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, जैसे ₹50,000 या ₹1 लाख। यह तब अच्छा विकल्प होता है जब आपके पास अचानक बड़ी राशि आई हो (जैसे बोनस या सेविंग) और आप इसे लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हों।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन

Lump Sum के फायदे:

  • बाजार में तेजी का फायदा: अगर आपने सही समय पर निवेश किया और बाजार ऊपर गया, तो आपका पूरा पैसा तेजी से बढ़ सकता है।
  • सारा पैसा काम में लग जाता है: एकमुश्त निवेश में पूरी राशि तुरंत निवेश हो जाती है, जिससे संभावित रिटर्न भी ज्यादा होता है। लेकिन बाजार अगर गिर गया तो आपकी पूरी राशि पर असर होगा। इसलिए एकमुश्त निवेश में बाजार की टाइमिंग बहुत मायने रखती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ