New Year Financial Tips: नया साल आने में केवल कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अगर आप इस साल सेविंग करने या इन्वेस्टमेंट करने के प्लॉनिंग कर रहे हैं और SIP आपकी प्रायॉरिटी लिस्ट में है तो हम आपके लिए कुछ जरूरी फाइनेंशियल टिप्स लेकर आए हैं। ये टिप्स आपको 2025 में सुरक्षित इन्वेस्टमेंट में मदद करने के साथ-साथ आपको बेहतरीन रिटर्न पाने में भी मदद करेंगी। जैसा कि हम जानते हैं कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना एक स्मार्ट मूव है क्योंकि यह आपके पैसे को धीरे-धीरे बढ़ाने के सबसे आसान तरीकों में से एक माना जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि यह इन्वेस्टर्स के साथ-साथ नए लोगों के लिए बी उतना ही कारगर होता है। आइए इन खास टिप्स के बारे में जानते हैं।
म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने का एक तरीका है, जो आपको एक निश्चित समय के आधार पर म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने में मदद करता है। SIP में निवेश करने के बहुत से ऑप्शन है, जिसमें डेली, वीकली, मंथली, थ्री-मंथली और एनुअल SIP शामिल है। यहां हम आपको SIP में इन्वेस्ट करने के दौरान होने वाली कुछ बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे। ये गलतियां आपके रिटर्न को प्रभावित कर सकती हैं।
क्लियर रखें गोल
अगर आप SIP में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको अपने गोल को लेकर क्लियर रहना होगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको पता हो कि आप किस कारण से इस SIP की शुरुआत कर रहे हैं। यानी SIP को लेकर आपका फाइनेंशियल गोल क्लियर होना चाहिए। मान लीजिए आप अपने फ्यूचर के लिए सेव कर रहे हैं तो आपको इसके हिसाब से रिटर्न और टाइम लिमिट पर काम करना होगा। इसमें कई गोल हो सकते हैं, जैसे अपने लिए घर खरीदना, बच्चे की शिक्षा के लिए पैसे जुटाना या रिटायरमेंट सेविंग्स बनाना। अगर आपका लक्ष्य क्लियर है तो आपके लिए अपने टारगेट पर काम करना आसान हो जाता है।
SIP में इन्वेस्ट
सोचे-समझ कर चुनें फंड
अगर आप इस फील्ड में बिल्कुल नए है तो बिना सोचे-समझे किसी भी म्यूचुअल फंड को न चुने। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके इन्वेस्टमेंट को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि किसी भी फंड को चुनने से पहले उसकी परफॉर्मेंस, जोखिम और रिटर्न के बारे में अच्छी तरह से स्टडी करें। अगर आपको इसमें परेशानी होती है तो आप किसी जानकार व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि हर फंड की अपनी स्ट्रैटजी, रिटर्न और रिस्क प्रोफाइल होती है। ऐसे में बिना सोचे-समझे किसी भी फंड में इन्वेस्ट करना आपको खराब रिटर्न के साथ भारी नुकसान पहुंचा सकता है। फंड में इन्वेस्ट करने से पहले उसकी हिस्ट्री, कम से कम पिछले 5 साल तक का परफॉर्मेंस और जोखिम के फैक्टर्स को अच्छे से जांच लें।
अपने इन्वेस्टमेंट पर रखें नजर
SIP में इन्वेस्टमेंट एक रेगुलर प्रोसेस है। इससे केवल पैसे डालकर छोड़ने से काम नहीं चलता। आपको लगातार अपनी SIP को रिव्यू करने की जरूरत होती है। ये करना बहुत जरूरी है क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आपके इन्वेस्टमेंट पर भी पड़ता है। SIP पोर्टफोलियो को ट्रैक करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपको यह पहचानने में मदद करती है कि क्या कोई फंड खराब प्रदर्शन कर रहा है, क्या आपको अपने निवेश को फिर से बैलेंस करने की जरूरत है। ऐसा करने से आप बेहतर रिटर्न के लिए अपने SIP निवेश को बढ़ा सकता है।
स्टेप अप SIP है सही ऑप्शन
जैसा कि हम जानते हैं कि SIP लंबे समय तक चलने वाला इन्वेस्टमेंट है। ऐसे में जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आपको उसके हिसाब से अपने SIP को कुछ % के साथ बढ़ाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके निवेश में बढ़ोतरी होती है और आपके पास कंपाउंडिंग के लिए ज़्यादा समय होता है। इसके अलावा अपनी SIP राशि बढ़ाने से आप अपने फाइनेंशियल गोल्स को पहले ही हासिल कर सकते हैं। आप साल-दर-साल उसे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: टेंशन बढ़ी तो खुशखबरी भी मिली, जानें Indian Economy के लिए कैसा रहा साल 2024?
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
9 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
9 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
12 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
12 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
12 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
13 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines