SIP Investing Tips : आज के समय काफी लोग निवेश के लिए अलग-अलग स्कीम में निवेश कर रहे हैं। कुछ लोग निवेश में रिस्क लेते हैं और कुछ नहीं। अगर आप निवेश में छोटा सा रिस्क ले सकते हैं तो Systematic Investment Plan (SIP) में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका कारण है इस पर मिलने वाला आकर्षक ब्याज। कई कंपनियों ने SIP पर 20 फीसदी से ज्यादा ब्याज दिया है। इसमें निवेश करके आप कम समय में करोड़पति बन सकते हैं।
क्या है SIP
यह म्यूचुअल फंड में निवेश का तरीका है। SIP के जरिए निवेश करने पर फंड मैनेजर आपकी रकम को इस तरह निवेश करते हैं कि उस पर ज्यादा ब्याज मिले। इस रकम को अलग-अलग सेक्टर में निवेश किया जाता है, जिसमें स्टॉक मार्केट भी शामिल है। यही कारण है कि इसमें निवेश पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है। चूंकि स्टॉक मार्केट में बहुत ज्यादा रकम निवेश नहीं की जाती, इसलिए असर बहुत ज्यादा नहीं होता। वैसे एक्सपर्ट कहते हैं अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो लॉन्ग टर्म (कम से कम 10 साल) के लिए निवेश करें।
500 रुपये से करोड़पति
आप SIP के जरिए 500 रुपये हर महीने निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको 30 साल तक निवेश करना होगा। इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि जितनी जल्दी हो सके, निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। अगर आप 500 रुपये 30 साल तक निवेश करते हैं और आपको सालाना रिटर्न 20 फीसदी मिलता है, तो आप 30 साल में करीब 1.17 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर लेंगे। बता दें कि इसमें कंपाउंड इंट्रेस्ट जुड़ता जाता है जिससे लंबे समय बाद मूल राशि से ज्यादा ब्याज की रकम हो जाती है।
क्या संभव है 500 रुपये से करोड़पति बनना?
अब जहन में सवाल आता है कि क्या 500 रुपये महीने के निवेश से करोड़पति बना जा सकता है? इसका जवाब है हां? दरअसल, अभी कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने साल में 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इनमें कुछ इस प्रकार हैं:
1. Nippon India Growth Fund
यह 29 साल पहले यानी 1995 में लॉन्च हुआ था। तब से लेकर अब तक इसने करीब 23.26 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। अगर आपने इसमें 1995 से इसमें 500 रुपये महीने निवेश करने शुरू किए होते तो आपका फंड 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका होता।
2. Franklin India Flexi Cap Fund
इस फंड 30 साल पहले यानी 1994 में लॉन्च हुआ था। इसने अभी तक 20.22 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड में अगर आप 1994 से 500 रुपये महीने निवेश करते तो अब आपके पास 1.23 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड होता।
Disclaimer : SIP में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 3 रुपये से कम कीमत का यह शेयर बना रॉकेट, एक महीने में कर दिया मालामाल
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
2 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
3 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
3 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
5 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
7 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
19 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines