Single Window Clearance: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) को लेकर है। यह खबर कारोबारियों के लिए बहुत अहम और उन्हें खुश कर देने वाली है। दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की तरफ से पहले आपको अलग- अलग मंजूरियां अलग-अलग जगहों से लेनी पड़ती थी। हालांकि, अब इस सिंगल विंडो से जब क्लीयरेंस मिल जाएगी तो सिर्फ आपके पैन कार्ड (Pan Card) का ही एक मात्र इस्तेमाल रह जाएगा।
Govt Scheme: उम्र छोटी है तो तुरंत इस स्कीम में करें निवेश, करोड़पति बनने का पूरा प्लान जानें
पहले एक दर्जन से अधिक आईडी होते थे इस्तेमाल
यहां आपको बता दें कि अभी सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए क्लियरेंस पाने के लिए EPFO, ESIC, GSTN, TIN, TAN और PAN समेत एक दर्जन से अधिक आईडी इस्तेमाल करने पड़ते हैं। हालांकि, ताजा ऐलान के साथ अब केंद्र और राज्यों के विभागों द्वारा तमाम तरह के क्लीयरेंस और अप्रूवल के लिए सरकार नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आवेदन करने के लिए ढेर सारे डेटाबेस की जगह सिंगल विंडो पर जाकर पैन कार्ड के इस्तेमाल की इजाजत दे सकती है।
गोयल ने कहा कि पैन नंबर स्वीकृतियों को गति देने के लिए सिस्टम में प्राप्त अन्य आवेदन प्रपत्रों को स्वचालित रूप से भरने में मदद करेगा। गोयल ने दिल्ली में NSWS की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम प्रवेश बिंदु के रूप में मौजूदा डेटाबेस में से एक का उपयोग करने की ओर बढ़ रहे हैं, जो पहले से ही सरकार के पास उपलब्ध है… और संभवत: वह पैन नंबर होगा। तो पैन के साथ, कंपनी, उसके निदेशकों, पतों के बारे में बहुत सारे बुनियादी डेटा और बहुत सारे सामान्य डेटा पहले से ही पैन डेटाबेस में उपलब्ध हैं।’
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
4 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
5 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
11 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
11 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
13 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
13 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines