Weekly Report of Gold Silver Rate in May 2024 : सोने में लोगों का विश्वास बेशक ज्यादा हो, लेकिन इस समय चांदी चमक रही है। इस हफ्ते चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को बहुत पीछे छोड़ दिया है। चांदी ने सोने से 4 गुना ज्यादा रिटर्न दिया है। यही कारण है कि इस समय लोगों में चांदी को लेकर विश्वास बढ़ने लगा है और लोग अपने पोर्टफोलियो में चांदी को भी शामिल कर रहे हैं।
ऐसी रही सोने की चाल
इस हफ्ते सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव बना रहा। हफ्ते की शुरुआत (सोमवार, 13 मई) में 22 कैरेट के सोने की कीमत 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 19 मई को यह 68,400 रुपये पर थी। ऐसे में 22 कैरेट का सोना इस हफ्ते 1250 रुपये बढ़ा और इसने 1.86 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं 24 कैरेट के सोने की कीमत 13 मई को 73,250 रुपये थी। 19 मई को यह 74,620 रुपये पर थी। ऐसे में 24 कैरेट के सोने में इस हफ्ते 1370 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसने 1.87 फीसदी का रिटर्न दिया।
इस हफ्ते चांदी ने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया है।
सोने की कीमत 3 बार गिरी और 3 बार चढ़ी
इस हफ्ते सोने की कीमत 3 बार गिरी और 3 बार बढ़ी। हफ्ते की शुरुआत ही सोने की कीमत में गिरावट से हुई थी। 13 मई को 24 कैरेट के सोने में 110 रुपये की गिरावट आई थी और यह 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके बाद 14 मई को 430 रुपये और 17 मई को 270 रुपये की गिरावट आई। वहीं 15 मई को 430 रुपये, 16 मई को 770 रुपये और 18 मई को 870 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
चांदी दिखा रही दम
इस हफ्ते भी चांदी की चमक बरकरार है। हफ्ते की शुरुआत यानी 13 मई को चांदी की कीमत 86,500 रुपये प्रति किलो थी। वहीं 19 मई को यह 93 हजार रुपये प्रति किलो थी। ऐसे में चांदी में इस हफ्ते 6500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। यानी चांदी ने इस हफ्ते 7.50 फीसदी रिटर्न दिया, जो सोने के मुकाबले 4 गुना ज्यादा है। इस कीमत के साथ चांदी ऑल टाइम हाई पर है।
यह भी पढ़ें : चांदी ने दिया सोने से ज्यादा रिटर्न; कीमत 1 साल में पहुंच सकती है 1 लाख पार, जानें- खरीदने का कब है सही समय
सिर्फ एक बार गिरी कीमत
इस हफ्ते चांदी की कीमत सिर्फ एक बार ही गिरी है। सोमवार 13 मई को चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी। इस गिरावट के साथ सोमवार को चांदी की कीमत 86,500 रुपये प्रति किलो रही। इसके बाद 14 मई को 700 रुपये, 15 मई को 400 रुपये और 16 मई को 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। 17 मई को चांदी की कीमत स्थिर रही। 18 मई को चांदी की कीमत में 3900 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
Disclaimer : यहां सोने और चांदी की जो कीमत बताई गई है, वह goodreturns वेबसाइट के अनुसार है। शहरों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव संभव है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
5 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
11 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines