सोने और चांदी के दाम में भयंकर गिरावट देखने को मिल रही है. खासतौर से चांदी के दाम में भूचाल सा आ गया है. आज रात 7:32 बजे MCX पर चांदी की कीमत में 14180 रुपये की गिरावट देखी गई. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी की कीमत 236,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. पिछले कुछ महीनों में आई सबसे बडी गिरावट है ये. सोने के दाम में भी 1258 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इस गिरावट के बाद 24 कैरट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 136751 रुपये हो गई है.
Gold Silver Price: सोने के दाम में गिरावट जारी, जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना चांदी
क्यों ‘क्रैश’ हुई चांदी और सोना?
बाजार के जानकारों के अनुसार, इस ‘भयंकर’ गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण हैं:
इंडेक्स रिबैलेंसिंग (Index Rebalancing): 9 से 15 जनवरी के बीच कमोडिटी इंडेक्स में बदलाव हो रहा है. पिछले साल चांदी में 150% की तेजी आई थी, इसलिए अब इंडेक्स में इसका वजन (Weightage) घटाकर कच्चे तेल जैसे अन्य सेक्टर्स को दिया जा रहा है. इस वजह से बड़े फंड्स चांदी बेच रहे हैं.
मजबूत होता डॉलर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया है. जब डॉलर महंगा होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग घटती है.
ट्रंप की धमकियां: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस पर 500% टैरिफ की चेतावनी और वैश्विक व्यापारिक अस्थिरता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से निकालकर कैश की ओर धकेल दिया है.
क्या और गिरेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी के लिए 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने के लिए 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर बहुत महत्वपूर्ण है. अगर ये स्तर टूटते हैं, तो बाजार में और बड़ी मंदी देखी जा सकती है. हालांकि, शादियों के सीजन को देखते हुए निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी लौटने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
10 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
12 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
13 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
15 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
16 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
17 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
18 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
19 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines