नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड लगभग सभी तरह के खर्चे उठाने में काम आ जाता है। इसमें खरीदारी से लेकर बिल भुगतान तक शामिल है। पेटीएम और क्रेड सहित कई प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके घर के किराए का भुगतान करने में सक्षम बनाते हैं। ऐसे ही इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्लेटफॉर्म इस सर्विस के लिए करीब 0.4 से 2 फीसदी चार्ज करते हैं।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट जानें दाम घटे या बढ़े ?
वेतनभोगी वर्ग के लिए मकान का किराया एक बड़ा खर्च है। क्रेडिट कार्ड मालिक अक्सर इस क्रेडिट टूल का उपयोग करके किराए का भुगतान करते हैं क्योंकि यह तुरंत हो जाता है और एटीएम से नकद निकासी की भी कोई परेशानी नहीं होती। नकदी की कमी होने पर भी लोग इस सुविधा का उपयोग करते हैं।
कुछ लोग रिवार्ड पॉइंट अर्जित करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके घर का किराया देते हैं। वहीं, कुछ गड़बड़ियों के बीच आईसीआईसीआई बैंक अब अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रतिशत शुल्क प्रावधान लेकर आया है जो कार्ड का उपयोग करके किराए का भुगतान करते हैं।
लेकिन क्या आपको क्रेडिट कार्ड से घर का किराया देना चाहिए?
विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी को अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके घर का किराया देने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि चूंकि किराया एक निश्चित खर्च है और अचानक खर्च नहीं, इसलिए इसे मासिक वित्तीय योजना का हिस्सा होना चाहिए। घर के किराए के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की एक और सबसे बड़ूी दिक्कत यह है कि यदि आप नियत तारीख तक बिल भुगतान करने से चूक जाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
12 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
13 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
14 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
21 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines