Bajaj Finserv Trades Ex-Split: बजाज फिनसर्व के शेयर मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शीर्ष पर रहे। स्टॉक में शुरुआती ट्रेड के दौरान 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही एक्स-बोनस और स्टॉक स्प्लिट ट्रेडिंग शुरू हो गई। बजाज फिनसर्व के शेयर 1:5 के अनुपात में स्प्लिट हुए। साथ ही 1:1 बोनस शेयर के लिए एक्स-डेट हो गया।
अभी पढ़ें – Vande Bharat नए अवतार में 30 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी, रेल यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं
स्टॉक-समायोजित 52-सप्ताह का उच्च अब 19 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किया गया जो 1,932 रुपये है। मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर शेयर 6 प्रतिशत बढ़कर 1,821 रुपये हो गया। कंपनी ने इस साल 28 जुलाई को कहा था कि उसके निदेशक मंडल ने शेयर विभाजन और इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन को 1:5 के अनुपात में मंजूरी दी।
स्टॉक स्प्लिट क्यों?
स्टॉक स्प्लिट मौजूदा शेयरधारकों को अधिक शेयर जारी करके बकाया शेयरों की संख्या को बढ़ाता है। एक स्टॉक विभाजन व्यक्तिगत शेयरों के बाजार मूल्य को कम करता है। हालांकि, कंपनी के बाजार पूंजीकरण को बदलने में इसका रोल नहीं होता है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना 5524 रुपये हुआ सस्ता, अब 29645 रु में खरीदें एक तोला
पात्रता
अपनी वेबसाइट पर, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा कि यदि आप 12 सितंबर को बजाज फिनसर्व के शेयर खरीदते हैं तो उन शेयरों को 14 सितंबर (यानी रिकॉर्ड तिथि) को आपके डीमैट खाते में जमा किया जाना चाहिए, जिससे आप बोनस और विभाजन के लिए योग्य हो जाएंगे। बता दें कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट से पहले बजाज फिनसर्व के शेयर होंगे, वो स्प्लिट शेयर और बोनस शेयर के पात्र होंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
22 mins agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
1 hr ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
2 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
3 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
6 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
7 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
15 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
18 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines