HDFC Bank Shares Crash Over 8 Percent Today: एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट चार सालों में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा गिरावट है। एचडीएफसी के शेयर में यह गिरावट बैंक द्वारा अपनी तिमाही नतीजे की घोषणा करने के बाद आई है। शेयरों में हुई गिरावट से निवेशकों को 92,984 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बाजार में बिकवाली भी बढ़ गई।
सेंसेक्स में गिरावट
बता दें कि सेंसेक्स में आज 2.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट 30 अगस्त 2022 के बाद सबसे अधिक है। निफ्टी में भी 2.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह निफ्टी में 27 जनवरी 2023 के बाद हुई सबसे बड़ी गिरावट है।
इन बैंकों के शेयरों में भी हुई गिरावट
एडीएफसी बैंक के अलावा, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों मे भी गिरावट दर्ज की गई। HDFC बैंक के शेयर में 8.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। यह 8.9 प्रतिशत गिरकर 1,542 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 12 महीनों में इसमें 4.28 प्रतिशत की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-कंगना के साथ काम कर चुका यह शख्स कौन? कॉलेज में बनाई थी 8500 करोड़ की कंपनी
HDFC के शुद्ध लाभ में 2.5 प्रतिशत का इजाफा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 2.5 बढ़कर 16,373 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को इस तिमाही में 15,763 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान लगाया गया है।
शुद्ध ब्याज आय में गिरावट
एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजे के मुताबिक, बैंक का शुद्ध ब्याज आय 28,471 करोड़ रुपये से घटकर 27,385 हो गया है। वहीं, सकल एनपीए 1.26 प्रतिशत से बढ़कर 1.34 प्रतिशत होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: कौन है वो कपल? जिनकी मदद से बाबा रामदेव शुरू कर पाए 40 हजार करोड़ की कंपनी, गिफ्ट किया आईलैंड
संबंधित खबरें
एक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
35 mins agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
14 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
16 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
20 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
22 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines